फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Assault on a professor at Kurukshetra University: Young women hit by a car; administration files an FIR

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट: युवतियों को कार से मारी टक्कर, छात्र-शिक्षकों का धरना शुरू

Fri, 16 Oct 2026 01:12 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 16 Oct 2026 01:12 PM IST
सार

करीब 120 छात्राओं ने कुलपति को ईमेल भेजकर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। छात्राओं ने बाहरी युवकों पर पीछा करने, अशोभनीय टिप्पणियां करने और रास्ता रोकने जैसे आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Assault on a professor at Kurukshetra University: Young women hit by a car; administration files an FIR
घटना का सीसीटीवी - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के साथ मारपीट और युवतियों को कार से टक्कर मारने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। 14 अक्टूबर को हुई घटना में आरोप है कि एक बाहरी व्यक्ति ने पहले अपनी स्कॉर्पियो कार से युवती को टक्कर मारी। इसके बाद रास्ते में विरोध करने पर लॉ विभाग के प्रोफेसर के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में केयू प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करवाई है।

विज्ञापन




बिना नंबर प्लेट और आरके स्टीकर वाले वाहनों की एंट्री पर सख्ती
घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। शुक्रवार को बिना नंबर प्लेट और आरके स्टीकर वाले वाहनों को परिसर में प्रवेश नहीं देने की सख्ती की गई। सुरक्षा कर्मियों की ओर से आने-जाने वाले वाहनों पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन




छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहले भी उठे थे सवाल
इससे पहले करीब 120 छात्राओं ने कुलपति को ईमेल भेजकर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। छात्राओं ने बाहरी युवकों पर पीछा करने, अशोभनीय टिप्पणियां करने और रास्ता रोकने जैसे आरोप लगाए थे। उस समय विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने शिकायत मिलने और मामले की जांच किए जाने की बात कही थी। साथ ही परिसर में सुरक्षा और गश्त बढ़ाने की जानकारी दी थी। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही और छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा फिर चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रोफेसर से मारपीट के विरोध में छात्र-शिक्षकों का धरना, कार्रवाई न होने पर जताया रोष

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विधि विभाग के प्रोफेसर के साथ मारपीट की घटना के विरोध में छात्र और शिक्षक एकजुट होकर आंदोलन पर उतर आए हैं। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में छात्र एकत्र हुए और धरना शुरू कर दिया। इस विरोध में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भी शामिल हो रहे हैं। वहीं, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (कूटा) भी धरने में शामिल होने जा रही है।

छात्रों का आरोप है कि प्रोफेसर के साथ मारपीट की घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में छात्रों ने एकत्र होकर अपना रोष जताया और कार्रवाई की मांग उठाई। छात्रों और शिक्षकों की एकजुटता के चलते मामला अब विश्वविद्यालय परिसर में चर्चा का विषय बन गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि प्रोफेसर के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कूटा के धरने में शामिल होने से आंदोलन को और व्यापक रूप मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed