फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ask the MGNREGA workers roared fiercely, Kurukshetra

मांगो को लेकर जमकर गरजे मनरेगा मजदूर

Wed, 31 Aug 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Wed, 31 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ask the MGNREGA workers roared fiercely, Kurukshetra
मनरेगा मजदूर - फोटो : Amar Ujala
मांगों को लेकर बुधवार को सैकड़ों मनरेगा मजदूर सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन व नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। ताज पार्क में सुबह ही मनरेगा मजदूर यूनियन के बैनर तले एकत्रित हुए मजदूर नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। जहां पर भी उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया और धरना देने उपरांत राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया जबकि उनके साथ राज्य सचिव संसार चंद, जनसंघर्ष मंच की राज्य सदस्य उषा कुमारी सहित अन्य मजदूर नेता भी मुख्य रुप से उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह व सचिव नरेश कुमार ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को मजदूरी का भुगतान भी लंबे समय से नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


यहां तक कि पिछले छह माह से मजदूरी अटकी हुई है, जिससे उनके सामने अपना घर चलाने के लिए मुश्किल खड़ी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कभी मजदूरों को काम ही नहीं दिया जाता तो जब काम दिया जाता है तो अधिकारी फंड न आने की बात कहकर उनका आर्थिक शोषण करते है। उन्होंने आरोप लगाए कि अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे है जबकि मनरेगा मजदूरों के लिए आया पैसा हड़प लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माणकार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन के प्रधान करनैल सिंह ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को बीआसीडब्ल्यू कल्याण बोर्ड में पंजीकरण किए जाने के बाद सिलाई मशीन, महिला सम्मान भत्ता, बेटियों की शादी में सहायता राशि आदि लाभ दिए जा रहे है जबकि पंजीकरण के 50 दिन बाद उन्हें कार्य दिए जाने का प्रावधान किया हुआ है। जब मजदूरों को काम ही नहीं दिया जा रहा है तो उक्त सुविधाएं मिलना अपने आप ही असंभव है। इस अवसर पर मजदूरों को आहवन किया कि 2 सितंबर की होने वाली राष्ट्र व्यापी हड़ताल में बढ़चढ़ कर भाग लें। प्रदर्शनकारियों को रामचंद्र, मेवा सिंह सहित अन्य मजदूर नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed