फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ashok Arora assigned duties for the Delhi rally.

Kurukshetra News: दिल्ली रैली के लिए अशोक अरोड़ा ने लगाई ड्यूटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Ashok Arora assigned duties for the Delhi rally.
कुरुक्षेत्र। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की संविधान बचाओ-देश बचाओ रैली के लिए कुरुक्षेत्र कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले से 10 हजार से अधिक लोगों को रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी को लेकर थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने साथियों के साथ दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में रैली के लिए नियुक्त जिला प्रभारी एवं इंद्री के पूर्व विधायक भीमसेन मेहता सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अशोक अरोड़ा ने कहा कि रैली का उद्देश्य संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे को उठाना है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार दिए हैं और इन अधिकारों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अरोड़ा ने दावा किया कि यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक रैली होगी। उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा से दो लाख से अधिक लोगों के रैली में पहुंचने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


भाजपा पर जनता को मुद्दों से भटकाने का आरोप

अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा देश का माहौल खराब कर रही है और लोगों का ध्यान बुनियादी मुद्दों से हटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल और रोहतक में प्रदर्शन पर उठाए सवाल

अरोड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में करनाल में भाजपा के प्रस्तावित प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदर्शन करने वालों को स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी मांग क्या है और वे किससे मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार भाजपा की है तो मांग सरकार के सामने रखी जानी चाहिए। उन्होंने रोहतक में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed