फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Asha workers camped at the office of MLA Pramod Vij

Kurukshetra News: आशा कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रमोद विज के कार्यालय पर डाला पड़ाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Asha workers camped at the office of MLA Pramod Vij
पानीपत। आशा वर्कर यूनियन अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 73 दिन से संघर्ष कर रही हैं। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को तेज कर दिया है। आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विधायक प्रमोद विज के जीटी रोड स्थित कार्यालय के सामने सुबह 10 बजे पड़ाव डाला। यह पड़ाव पूरी रात चलेगा और वीरवार सुबह 10 बजे तक जारी रहेगा। यहां आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन व नारेबाजी की।
विज्ञापन

पड़ाव की अध्यक्षता कर रहीं उप प्रधान सुमन भारत नगर ने कहा कि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है, जोर कितना बाजू ए कातिल में है। उन्होंने कहा कि सरकार जितना चाहे दमन कर ले आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन रुकने वाला नहीं है। चौथे दौर की बातचीत के बाद भी सरकार अभी आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर निर्णय नहीं ले पा रही है। सरकार जब तक मांगे नहीं मानेगी कब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उप प्रधान ने कहा कि उनकी मांग है कि उन्हें स्वास्थ्य कर्मचारी घोषित किया जाए। उनका वेतन चार हजार रुपये मासिक से बढ़ाकर 26 हजार रुपये किया जाए। उन्हें पीएफ व ईएसआई के दायरे में लाया जाए। उनको दो हजार रुपये हर वर्ष वर्दी के दिए जाए। आशा कार्यकर्ताओं का यह आंदोलन इतिहास रचने वाला है हरियाणा के इतिहास में महिलाओं का यह सबसे बड़ा आंदोलन है। ये सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ और महिलाओं का आर्थिक शोषण करने वाली सरकार के विरोध में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटू के सचिव सुनील दत्त ने यहां कहा कि प्रदेश में भाजपा के मंत्री और विधायकों के आवासों और कार्यालयों पर 20 हजार आशा कार्यकर्ता का पड़ाव जारी है। हर हालत में सरकार हारेगी और आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन की जीत होगी। पड़ाव का संचालन जिला सचिव सविता और कोषाध्यक्ष सुशील ने किया। इस मौके पर जयभगवान, डॉ. सुरेंद्र मलिक, राजपाल, दिलावर सिंह राठी, राजेंद्र सिंह छौक्कर, ललिता, अधिकार मंच के जिला संयोजक दयानंद सिंह, पैक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा के जिला प्रधान विजेंद्र सिंह छौक्कर व महासचिव कर्मवीर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed