{"_id":"65021e6440def730df0edc77","slug":"asha-workers-blocked-pipli-road-expressed-anger-at-mla-residence-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-4900-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आशा कर्मियों ने पिपली रोड पर किया जाम, विधायक आवास पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आशा कर्मियों ने पिपली रोड पर किया जाम, विधायक आवास पर जताया रोष
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आशा कर्मियों का मांगों के समर्थन में बुधवार को 37 वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। इस दौरान उनका गुस्सा फूट पड़ा। ताज पार्क से पैदल मार्च करते हुए विधायक आवास पर पहुुंची आशा कर्मियों ने थाली चम्मच बजाकर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने विधायक आवास के सामने ही पिपली रोड भी जाम कर दिया, जिससे पुलिस की भी सांसें फूलने लगी। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर आशा कर्मी शांत हुई और जाम खोला।
जिला प्रधान पिंकी ने कहा कि आंदोलन के दबाव में 13 सितंबर को सरकार की तरफ से यूनियन को बातचीत के लिए निमंत्रण मिला था जिसे स्थगित होने के चलते अंबाला में प्रदर्शन कर रहीं आशा कर्मियों को करनाल में छोड़े जाने से रोष और ज्यादा गहरा गया है। इसी के चलते सड़क जाम करने को भी मजबूर हुई। सीटू सचिव अनिल कुमार ने कहा कि राज्य सरकार हठधर्मिता पर उतरी हुई है जो न तो जनता के हित में है न ही आशा कर्मियों के हित में है। जिला सचिव कुसुमलता ने कहा कि अगर सरकार बात नही करती है तो 25 सितंबर को गिरफ्तारियां देगी ।
आशाओं की राज्यव्यापी हड़ताल का समर्थन अखिल भारतीय किसान सभा के जिला संयोजक सुखबीर लालर, आल इंडिया लाॅयर्स यूनियन के राज्य सह सचिव राजविंद्र चन्दी,सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओम प्रकाश व जिला कोषाध्यक्ष रावल गुप्ता, महिंद्र, पब्लिक हेल्थ, जन संघर्ष मंच उषा ने किया। उक्त संगठन के नेताओं ने आशा कर्मियों के आंदोलन समर्थन करते हुए कहा कि सरकार जल्दी से आशाओं की मांगों को पूरा करे वरना तमाम संगठन सड़कों पर आने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।