फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   As soon as the ban was lifted, farmers started planting paddy, laborers from Bihar also got work.

Kurukshetra News: पाबंदी हटते ही धान की रोपाई में जुटे किसान, बिहार से पहुंचे मजदूरों को भी मिला काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
As soon as the ban was lifted, farmers started planting paddy, laborers from Bihar also got work.
कुरुक्षेत्र। सरकार की ओर से पाबंदी हटते ही किसान धान रोपाई में जुट गए हैं। कहीं खेतों को पानी से भरा जा रहा है तो कहीं धान की रोपाई की जा रही है। धान रोपाई के लिए बिहार से बड़ी संख्या में मजदूर पहुंच गए हैं। किसानों की मानें तो बारिश का सीजन शुरू होने तक अधिकतर रोपाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा धान रोपाई पर 15 जून तक पाबंदी लगाई गई थी, जिसके चलते किसान भले ही दूसरी तैयारी में जुटे थे लेकिन रोपाई नहीं कर पा रहे थे। यहीं नहीं प्रशासन की ओर से भी पाबंदी के दौरान धान रोपाई करने को लेकर लगातार निगरानी की जा रही थी। हालांकि प्रशासनिक आदेशों को दरकिनार कर धान रोपाई के मामले सामने नहीं आए, लेकिन अब पाबंदी हटते ही धान रोपाई का काम शुरू हो गया है। पहले ही दिन जिले में किसान व मजदूर सुबह से देर शाम तक कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन



जिले में इस बार एक लाख 25 हजार हेक्टेयर में धान रोपाई की जानी है, जिसके साथ ही 60 लाख क्विंटल धान उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके पार होने की संभावना भी पिछले वर्ष के रहे उत्पादन को देख अभी से जताई जा रही है। यह भी बता दें कि पिछले तीन वर्षों के दौरान ही धान रोपाई लक्ष्य से अधिक ही रही है। वर्ष 2022-23 में पांच हजार क्विंटल अधिक रकबे में रोपाई की गई तो वहीं 2023-24 में तीन हजार हेक्टेयर अधिक रकबे में धान रोपाई की गई थी। इस बार भी धान रोपाई लक्ष्य से अधिक रकबे में किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed