फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   As potato sowing began, agricultural scientists provided farmers with information on new varieties and techniques.

Kurukshetra News: आलू की शुरू हुई बिजाई तो कृषि वैज्ञानिक ने नई किस्मों सहित किसानों को दी तकनीक की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
As potato sowing began, agricultural scientists provided farmers with information on new varieties and techniques.
कुरुक्षेत्र। अब आलू फसल की बिजाई शुरू हो चुकी है। कृषि वैज्ञानिक ने नई किस्मों सहित किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी दी है। धान की कटाई के चलते किसान लगातार कृषि विशेषज्ञों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों से परामर्श मांग रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह ने बताया कि किसानों ने आलू की फसल के खेत भी तैयार करने शुरू कर दिए हैं। अक्तूबर माह शुरू हो चुका है व आलू की बिजाई शुरू हो रही है। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सीबी सिंह ने कहा कि आलू की फसल को लाभकारी एवं रोग मुक्त करने के लिए निरंतर अनुसंधान भी जारी हैं। अभी हाल ही में कुफरी चिप भारत-एक की नई किस्म से भी किसानों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने बताया कि आज भारतीय कृषि में विदेशों से भी बेहतर आलू की किस्में आ चुकी हैं। इन फसलों से अधिक लाभ एवं अच्छी फसल लेने के लिए कुशल कृषि विशेषज्ञों एवं कृषि वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन जरूरी है।
विज्ञापन

डाॅ. सीबी सिंह किसानों को आलू की फसल से जुड़ी विभिन्न जानकारियां विस्तारपूर्वक लगातार देते हैं। उन्होंने किसानों को आलू की फसल में विभिन्न कीट और रोगों के बारे में व उनके समाधान के बारे में बताते हुए कहा कि आलू की बिजाई से पूर्व बीज उपचार अवश्य करें। इससे अच्छी फसल एवं रोग मुक्त फसल हो सकती है। डाॅ. सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में तो आलू की ऐसी किस्में हैं जिनमें पानी की बचत के साथ-साथ कीटनाशकों एवं उर्वरकों के खर्चों से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed