फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arya Kanya Mahavidyalaya's NCC unit launched a drug de-addiction campaign.

Kurukshetra News: आर्य कन्या महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

Thu, 30 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 30 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Arya Kanya Mahavidyalaya's NCC unit launched a drug de-addiction campaign.
शाहाबाद। प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाणपत्र देते प्राचार्या प्रो. डॉ. आरती त्रेहन व अन्य। संवाद
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय एनसीसी यूनिट की ओर से महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष कैप्टन डॉ. ज्योति शर्मा के कुशल निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।प्राचार्या प्रो. डॉ. आरती त्रेहन ने कहा कि आज का युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में फंस रहा है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाशकारी है। उन्होंने सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया। कैप्टन डॉ. ज्योति शर्मा ने कैडेट को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया और सभी को नशा न करने की शपथ दिलवाई। एनसीसी की छात्राओं ने नशा-मुक्त भारत विषय पर एक भावनात्मक नाटक प्रस्तुत किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed