फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Artists gave the message of adopting Swadeshi through the play Uzbek Raja.

Kurukshetra News: कलाकारों ने उजबक राजा नाटक से दिया स्वदेशी अपनाओ का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Artists gave the message of adopting Swadeshi through the play Uzbek Raja.
कुरुक्षेत्र। नाटक में प्रस्तुति देते कलाकार। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। भटिंडा की एकमात्र नाट्य संस्था नाट्यम पंजाब की ओर से प्रत्येक वर्ष 15 दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन भटिंडा में किया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 सितंबर से 10 अक्तूबर तक भटिंडा के बलवंत गार्गी सभागार में 14वें नाट्यम नेशनल थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया जिसमें कुरुक्षेत्र के न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के 16 सदस्यीय दल ने अलग-अलग नाटकों का मंचन कर भटिंडा वासियों की वाहवाही बटौरी।
विज्ञापन

हरियाणा कला परिषद के सौजन्य से भटिंडा में मंचित नाटकों में विकास शर्मा के निर्देशन में नाटक उजबक राजा और पार्क का मंचन हुआ। अलकनंदन के लिखे नाटक उजबक राजा में कलाकारों ने अपने अभिनय से स्वदेशी अपनाओ का संदेश दिया। भटिंडा के जिला उपायुक्त राजेश धीमान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के जज वरिंद्र अग्रवाल, सरदार गुरमीत सिंह धालीवाल, विजय राज जिंदल व रवि कांबोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नाटक उजबक राजा ने दिखाया कि सियासतदान मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रभाव में आकर आम जनता के टैक्स का पैसा अपनी मूर्ख नीतियों पर खर्च करते हैं। राजा रेशमलाल जो विदेशी पहनावे से प्रभावित हैं, एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए विदेशी ठगों के बहकावे में आकर अपने राज्य का सारा खजाना लूटा देता है और अंत में जब प्रतियोगिता होती है तो पता चलता है कि राजा रेशमलाल को विदेशी ठग नंगा करके चले गए हैं और जिस राजा के साथ प्रतियोगिता होनी है, उसे भी ठग लूट कर चले गए हैं। इस प्रकार हंसी और व्यंग्यात्मक ढंग से प्रस्तुत नाटक ने सभी का दिल जीता। इसके अलावा मानव कौल के लिखे नाटक पार्क और अख्तर अली के नाटक द हिडन ट्रूथ का भी कलाकारों ने बखूबी मंचन किया। नाटक प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में सूर्यांश चावला, हितेश, कनिका शर्मा, वेदिता, नव्या मेहता, रचना अरोड़ा, चंचल शर्मा, रित्विक अरोड़ा, गौरव दीपक जांगड़ा, सागर शर्मा, राजीव कुमार, विकास शर्मा, पार्थ शर्मा, आकाश, ध्रुवम, रोहित कुमार आदि शामिल रहे।

कुरुक्षेत्र। नाटक में प्रस्तुति देते कलाकार। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। नाटक में प्रस्तुति देते कलाकार। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed