फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Artists danced to Kathak dance and added colour to the event.

Kurukshetra News: कथक नृत्य पर थिरके कलाकारों के पांव, जमाया रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Artists danced to Kathak dance and added colour to the event.
कुरुक्षेत्र। कथक नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। आयोजक
कुरुक्षेत्र। कथक गुरु दिवंगत पंडित कुंदन लाल गंगानी की जन्म शताब्दी पर बुधवार को दो दिवसीय शास्त्रीय नृत्य महोत्सव और कार्यशाला आरंभ हुई। विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने कथक नृत्य पर प्रस्तुतियां दीं। यह आयोजन कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा, नृत्य धारा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ममता सचदेवा और शुचिस्मिता उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि आशा पांडे, जगमोहन शर्मा और सुनीता दलाल भी मौजूद थे। महोत्सव में देश के प्रतिष्ठित शास्त्रीय नृत्य कलाकारों ने भारतीय नृत्य परंपरा का प्रदर्शन किया। पहले दिन वाणी माधव एवं समूह और दीप्ति गुप्ता ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। 30 जुलाई को मानसी सक्सेना एवं समूह कथक और के.एस.निश्रेया वरलक्ष्मी भरतनाट्यम प्रस्तुत करेंगी। विश्वविद्यालय कला और संस्कृति के संरक्षण में अग्रणी रहा है।
विज्ञापन


महोत्सव का उद्देश्य और कार्यशाला
पंडित कुंदन लाल गंगानी कथक नृत्य की महान विभूति थे। उन्होंने अपने जीवन में कथक को नई ऊंचाइयां दीं और सैकड़ों शिष्यों को प्रशिक्षित किया। इस महोत्सव का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संस्कृति से जोड़ना है। एक नृत्य कार्यशाला भी आयोजित की जा रही है, जहां प्रतिभागी कथक की बारीकियां, ताल, लय और अभिनय कला सीख रहे हैं। हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। संगीत एवं नृत्य विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अशोक शर्मा और पुरुषोत्तम कुमार का इसमें अहम योगदान है।

कुरुक्षेत्र। कथक नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। आयोजक

कुरुक्षेत्र। कथक नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed