फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Arrested for snatching three lakh rupees and mobile

मैनेजर से मारपीट करके तीन लाख रुपये व मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Arrested for snatching three lakh rupees and mobile
पेट्रोल पंप मैनेजर से मारपीट करके तीन लाख रुपये व मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस उप-अधीक्षक सुभाषचंद्र ने बताया कि कृष्ण कुमार वासी टाटका ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि जीटी रोड पर खानपुर कोलियां स्थित एक पेट्रोल पंप पर बतौर मैनेजर कार्यरत है। 14 सितंबर की शाम वह ड्यूटी के बाद घर चला गया था। रात करीब 10 बजे उसके पास अरुण कुमार, अर्जुन बहादुर, जसमेर सिहं, सोहन लाल वासी कलाल माजरा व आशीष वासी दुधला ने साजिश के तहत फोन किया कि पंप की मशीन व लाइट खराब हो गई है। अगर वह तुरंत पंप पर नहीं पहुंचा तो पंप बंद रहेगा। सूचना पाकर वह पंप पर आया तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी उसके साथ मारपीट करके तीन लाख रुपये नकदी व एक मोबाइल लेकर फरार हो गए। शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस टीम ने एक आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed