फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Apply online for UG and PG annual exams from today

Kurukshetra News: यूजी और पीजी वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Apply online for UG and PG annual exams from today
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा की ओर से यूजी और पीजी (वार्षिक) परीक्षा मई-जून 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए फाॅर्म भरने की अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि यूजी एवं पीजी (वार्षिक) प्राइवेट के लिए फुल पेपर, रिअपीयर, कंपार्टमेंट, एडिशनल, इंप्रूवमेंट, पूर्व छात्र के लिए परीक्षा फार्म और शुल्क जमा करने के लिए आईयूएमएस पोर्टल मई-जून-2025 परीक्षाओं के लिए पांच मार्च से खोला जा रहा है। चार अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के आवेदक अपना परीक्षा फाॅर्म भर सकेंगे। पांच से 15 अप्रैल के बीच विलंब शुल्क नॉर्मल फीस के साथ लेट फीस 500 रुपये के साथ फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन

डॉ. अंकेश्वर ने बताया कि दूरस्थ विद्यार्थी जिन्होंने जुलाई 2023 से यूजी व पीजी वार्षिक कार्यक्रमों के प्रथम वर्ष के फुल पेपरों में आईयूएमएस पोर्टल पर अपना नामांकन कराया था तथा वे अब रिअपीयर आने पर मई-जून 2025 के लिए अपने लॉगिन के माध्यम से प्रथम वर्ष के रिअपीयर श्रेणी में अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए उन्हें दूरवर्ती स्टूडेंट्स पोर्टल पर अपना रिअपीयर फॉर्म जमा करना होगा तथा इसके लिए परीक्षा शुल्क उपरोक्त की भांति रहेगा। प्राइवेट अभ्यर्थी परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात डेटशीट के अनुसार परीक्षा फॉर्म जमा करेंगे, वे उन परीक्षाओं में शामिल होने का दावा नहीं करेंगे जो उनके परीक्षा फॉर्म जमा करने से पूर्व आयोजित हो चुकी हैं। ऐसे अभ्यर्थी केवल शेष विषयों की परीक्षाओं में ही शामिल होंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को समय-समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर डेटशीट संबंधी शेड्यूल को देखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सत्र मई-जून-2025 के लिए बीएड कार्यक्रम हेतु एडिशनल श्रेणी हेतु परीक्षा फार्म एवं शुल्क प्राइवेट माध्यम से प्राप्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे सभी विद्यार्थी जिन्होंने बीएड प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, नियमित माध्यम या दूरस्थ माध्यम से उत्तीर्ण किया है तथा जो सत्र मई-जून 2025 के लिए बीएड के अंतर्गत अतिरिक्त श्रेणी हेतु आवेदन करना चाहते हैं। वे अपने परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क संबद्ध महाविद्यालयों के माध्यम से जमा करें, जिसके लिए विस्तृत निर्देश एवं कार्यक्रम बाद में अधिसूचित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed