{"_id":"612169f48ebc3e14f006bb4d","slug":"applications-invited-from-medal-winning-players-of-national-and-international-level-kurukshetra-news-knl806722109","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों से आवेदन किए आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों से आवेदन किए आमंत्रित
विज्ञापन
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा पंचकूला के निदेशक के निर्देशानुसार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों से 25 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं। बशर्ते कि वे नकद इनाम योजना की विभागीय अधिसूचना 5 सितंबर 2019 के अनुसार पात्र बनते हों। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। ये जानकारी डीएसओ बलबीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र का नमूना खेल विभाग हरियाणा की वेबसाइट हरियाणा स्पोर्ट्स.जीओवी.इन पर उपलब्ध है। खिलाड़ियों को खेल उपलब्धियों की सत्यापित प्रतियां आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होगी।
उन्होंने बताया कि सभी पात्र खिलाड़ी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, कुरुक्षेत्र के कार्यालय में नकद पुरस्कार के लिए 25 अगस्त तक आवेदन जमा करवा सकते है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में होना चाहिए। खिलाड़ी हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके लिए डोमिसाइल प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। खिलाड़ी द्वारा हरियाणा राज्य की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया गया हो।
यदि किसी खिलाड़ी द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक अर्जित किया हो तो उसका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का प्रमाण पत्र जिसमें खिलाड़ी ने हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो, संलग्न हो। इसी प्रकार यदि किसी खिलाड़ी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित किया हो तो उसके साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का स्पोर्टिंग सर्टिफिकेट अवश्य संलग्न करें। आवेदन पत्र के साथ बैंक खाता, बैंक का आईएफएससी कोड, युनिक कोड की स्वच्छ प्रति संलग्न करे।
विज्ञापन
इसके अलावा आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। खिलाड़ी द्वारा प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट से शपथ पत्र दिया जाए कि उसने आवेदन पत्र में वर्णित प्रतियोगिता में वास्तविक रूप से भाग लिया है तथा आवेदन पत्र के साथ लगाए गए सभी दस्तावेज सही है व खिलाड़ी कभी किसी डोपिंग में दोषी नहीं पाया गया है। अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, कुरुक्षेत्र के कार्यालय में दूरभाष 01744-220843 पर संपर्क किया जा सकता है।