फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Applications for Stenography Course in ITI till 15th

Kurukshetra News: आईटीआई में स्टेनोग्राफी कोर्स के लिए आवेदन 15 तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Applications for Stenography Course in ITI till 15th
कुरुक्षेत्र। पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों, युद्ध विधवाओं और अर्धसैनिक बलों के परिवारों के युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण मिलेगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए स्टेनोग्राफी (हिंदी) के एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इस कोर्स में पहले सैनिक और अर्धसैनिक परिवारों के पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। सीटें रिक्त रहने पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलेगा। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से मान्यता प्राप्त यह राष्ट्रीय स्तर का डिप्लोमा है। इसका उद्देश्य सैनिक परिवारों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थी सरकारी विभागों, न्यायालयों और निजी संस्थानों में स्टेनोग्राफर या कार्यालय सहायक बन सकते हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि स्टेनोग्राफी (हिंदी) ट्रेड में कुल 24 सीटें हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का दसवीं पास होना और न्यूनतम आयु 14 वर्ष होना आवश्यक है। पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed