फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Applications for distance education at Kuvi start on July 1.

Kurukshetra News: कुवि में दूरस्थ शिक्षा के लिए आवेदन एक जुलाई से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Applications for distance education at Kuvi start on July 1.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने जुलाई-2026 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई से 15 सितंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। बीएड कार्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि 1 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

सीडीओई का मुख्य उद्देश्य उन विद्यार्थियों, नौकरीपेशा युवाओं और गृहिणियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। ये लोग नियमित कक्षाओं में उपस्थित नहीं हो सकते हैं। ओडीएल मोड के विद्यार्थियों को प्रदेश के विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र की सुविधा मिलेगी। उन्हें विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा व्यक्तिगत संपर्क कक्षाएं भी प्रदान की जाएंगी। अद्यतन अध्ययन सामग्री और शैक्षणिक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। ऑनलाइन कार्यक्रमों में विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार अध्ययन कर सकेंगे। वे डिजिटल शिक्षण मंच का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, विशेषज्ञ संकाय से ऑनलाइन मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

निदेशिका मंजुला चौधरी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सरकारी छात्रवृत्तियां उपलब्ध रहेंगी। उन्हें वित्तीय सहायता की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में बीए करने वाली छात्राओं को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। यह कदम अधिक से अधिक छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कोर्सों में ले सकते हैं दाखिला
स्नातक कार्यक्रमों
बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस तथा दो वर्षीय बीएड

स्नातकोत्तर कार्यक्रम

एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, शिक्षा, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, जनसंचार, संस्कृत, पंजाबी, समाजशास्त्र, पर्यावरण अध्ययन, एमएससी गणित, भूगोल, कंप्यूटर साइंस, एमकॉम, एमसीए, एमबीए तथा मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस

सर्टिफिकेट कार्यक्रम
मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, बिजनेस एनालिटिक्स, फाइनेंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, भगवद्गीता अध्ययन, जर्मन, फ्रेंच और जापानी भाषा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉकचेन मैनेजमेंट, फुल स्टैक डेवलपमेंट तथा क्लाउड कंप्यूटिंग



डिप्लोमा कार्यक्रम
योग, गीता अध्ययन, डिजिटल मार्केटिंग, ग्रामीण पर्यटन, उद्यमिता, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग तथा डेटा एनालिटिक्स पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, एडवांस ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एक्सपोर्ट मार्केटिंग मैनेजमेंट, साइबर लॉ एंड आईपीआर, ट्रांसलेशन तथा भगवद्गीता स्टडीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed