फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Applications are invited from medal winning players for cash prizes, Kurukshetra

नकद पुरस्कार के लिए पदक विजेता खिलाड़ियों से आवेदन मांगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Applications are invited from medal winning players for cash prizes, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक विजेता, प्रतिभागी खिलाड़ियों को अंतिम अवसर देते हुए 1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2021 तक अवधि की खेल उपलब्धियों के आधार पर नकद पुरस्कार के लिए अब 25 अगस्त तक फिर आवेदन मांगे गए हैं। बशर्ते कि वे नकद इनाम योजना की विभागीय अधिसूचना 5 सितंबर 2019 के अनुसार पात्र बनते हो। यह जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि सभी पात्र खिलाड़ी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में नकद पुरस्कार के लिए 25 अगस्त तक अपना आवेदन पत्र जमा करा सकते है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में होना चाहिए। खेल उपलब्धियों की सत्यापित प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होगी। खिलाड़ी हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। डोमिसाइल प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। खिलाड़ी ने हरियाणा की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो। यदि किसी खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक अर्जित किया हो तो उसका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का प्रमाणपत्र संलग्न किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार यदि किसी खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित किया हो तो उसके साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का स्पोर्टिंग सर्टिफिकेट अवश्य संलग्न करें। आवेदन पत्र के साथ बैंक खाता, बैंक का आईएफएससी कोड, युनिक कोड की स्वच्छ प्रति संलग्न करें। खिलाड़ी का आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक होना चाहिए। खिलाड़ी की ओर से प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट से शपथ पत्र दिया जाए कि उसने आवेदन पत्र में वर्णित प्रतियोगिता में वास्तविक रूप से भाग लिया है और आवेदन पत्र के साथ लगाए गए सभी दस्तावेज सही हैं। साथ ही खिलाड़ी कभी किसी डोपिंग में दोषी नहीं पाया गया है। अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला खेल एंव युवा कार्यक्रम अधिकारी, कुरुक्षेत्र के कार्यालय में दूरभाष 01744-220843 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed