{"_id":"61099d748ebc3eaab75b8026","slug":"applications-are-invited-for-admission-in-the-courses-of-various-departments-of-kurukshetra-university-kurukshetra-news-knl787674174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने मंगलवार को वर्ष 2021-22 में दाखिले के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 17 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। विवि प्रशासन ने शिक्षण विभागों/संस्थानों में ऑनलाइन दाखिले के लिए एडमिशन सेल का भी गठन किया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से लिंक बनाया गया है तथा पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक ब्रांच की ओर से जारी किए गए एडमिशन शेड्यूल के अनुसार यूजी और पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
आईआईएचएस के 26 पाठ्यक्रमों के लिए भी 17 से शुरू होंगे आवेदन
विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 17 अगस्त से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम के अंतर्गत एमएससी इंजीनियरिंग भौतिकी, एमएससी जैव-प्रौद्योगिकी, एमएससी (ऑनर्स) अर्थशास्त्र, बीए, बीकॉम, बीएससी पाठ्यक्रम, बीए सामान्य और व्यावसायिक (पर्यटन और यात्रा प्रबंधन), बीए ऑनर्स अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, दर्शनशास्त्र और संगीत में आवेदन कर सकते हैं। बीकॉम (सामान्य) बीएससी (मेडिकल), बीएससी (नॉन-मेडिकल), बीएससी (गृह विज्ञान) व स्व-वित्तपोषण पाठ्यक्रम के अंतर्गत बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैचलर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट में 17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी दाखिला संबंधित हेल्पलाइन नंबर 01744-238049 से जानकारी ले सकता है।