फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Application for 24 seats in five subjects in Sri Krishna Ayush University from today, Kurukshetra

श्रीकृष्णा आयुष विवि में पांच विषयों की 24 सीटों पर आवेदन आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Application for 24 seats in five subjects in Sri Krishna Ayush University from today, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक कॉलेज से आयुर्वेद में स्नातकोत्तर (एमडी/एमएस) करने का सपना देख रहे भावी चिकित्सकों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच के बाद आयुर्वेद के अन्य नौ विषयों में एमडी की 42 सीटों पर लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) मिलने के बाद एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है, लेकिन इच्छुक विद्यार्थी 25 से 29 जनवरी तक पंचकर्म, शरीर क्रिया, शरीर रचना, कौमारभृत्य तथा शल्य तंत्र में पीजी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयुर्वेद के अन्य नौ विषयों में एमडी करने का सपना देख रहे विद्यार्थियों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल आयुष विश्वविद्यालय के पांच विषयों की 24 सीटों पर ही आवेदन मांगे गए हैं। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि लेटर ऑफ परमिशन (एलओपी) के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर ली हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को सिर्फ एलओपी का इंतजार है।
विज्ञापन

इच्छुक विद्यार्थी 25 से 29 जनवरी शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को 27 जनवरी तक अपना प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। 31 जनवरी को सीटों का अंतिम आवंटन किया जाएगा। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन, ऑनलाइन फीस जमा कराने और संबंधित शिक्षण संस्थान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए एक फरवरी से चार फरवरी तक समय दिया गया है। इसके बाद पांच फरवरी को कॉलेज में सीटों की स्थिति यानी कितनी भरी कितनी खाली के बारे में जानकारी अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय को आयुर्वेद के नौ अन्य विषयों में 42 सीट पर एमडी कराने की एलओआई मिल चुकी है, जिसके बाद विवि की तरफ से सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब एलओपी मिलने का इंतजार हैै। जैसे ही एलओपी मिलेगी, इन विषयों की सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल पांच विषयों की 24 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। - डॉ. नरेश कुमार, कुलसचिव श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed