फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Appealed to the administration to stop the pension of the deceased

Kurukshetra News: मृतक की पेंशन बंद करवाने के लिए प्रशासन से लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Appealed to the administration to stop the pension of the deceased
लाडवा। शहर के एक परिवार को अपनी माता की पेंशन कटवाने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है, क्योंकि करीब सात साल पहले उनकी माता का निधन हो चुका है। ऐसा भी नहीं उनकी ओर से कोई प्रयास नहीं किया, बल्कि लिखित में कई बार शिकायत दे चुके हैं। विद्या सागर निवासी वार्ड-12 ने बताया कि उसकी माता बाला देवी की मृत्यु अक्तूबर 2017 में हो गई थी। पहले तो उनके पास पेंशन बैंक में जमा होने का कोई मैसेज नहीं आता था, लेकिन पिछले छह महीने से उनकी माता के नाम से बैंक में पेंशन जमा होने का मैसेज लगातार आ रहा है। इससे वह और उसका परिवार परेशानी में है।
विज्ञापन

बताया कि वह खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पेंशन बंद करने की लिखित में दो बार शिकायत दे चुका है, लेकिन इसके बावजूद उसकी माता के बैंक खाते में पेंशन लगातार आ रही है। जिला प्रशासन से उनकी मृत माता की पेंशन बंद करने की अपील की ताकि किसी अनौपचारिक कार्रवाई का उसे सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed