फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anvi, Hrithik and Anuj first in competition on environment

पर्यावरण पर स्पर्धा में अन्वी, ऋतिक और अनुज प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Anvi, Hrithik and Anuj first in competition on environment
ग्रीन अर्थ संगठन ने हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल ऑफिस करनाल के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 13 राज्यों से करीब 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद इनाम राशि व प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप से प्रथम अन्वी शर्मा (मोहाली, पंजाब), द्वितीय मानवी नेगी(हिमाचल प्रदेश) और तृतीय हर्षदीप भाटिया(मोहाली, पंजाब) रही। सीनियर ग्रुप से प्रथम ऋतिक सैनी(पठानकोट, पंजाब), द्वितीय देवम पसरीचा(जालंधर, पंजाब), तृतीय बलप्रीत कौर(होशियारपुर, पंजाब) रही। वहीं ओपन ग्रुप से प्रथम अनुज शर्मा(हिसार, हरियाणा), द्वितीय अजीज राणा(पंजाब) व तृतीय श्रुति (महेंद्रगढ़, हरियाणा) रही।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप से प्रथम गौरिका अंगरीश(पंजाब), द्वितीय आश्रित कौर सैनी( पंजाब), तृतीय रवनीत कौर(पंजाब), सीनियर ग्रुप से प्रथम हरमन प्रीत कौर(खरार, पंजाब), द्वितीय जसमीत कौर(पंजाब), तृतीय मिष्टी (कुरुक्षेत्र, हरियाणा) रही। ओपन ग्रुप से प्रथम गुर्नीत कौर (संगरूर, पंजाब), द्वितीय सिद्धार्थ पंवार (बीकानेर, राजस्थान), तृतीय खुश्याली कंसल(संगरूर, पंजाब)। स्लोगन प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप से प्रथम सुमनप्रीत कौर चौहान (संगरूर, पंजाब), द्वितीय विदुला सिंह जम्वाल(चंडीगढ़), तृतीय सिद्धांत किशोर धोतरे(मोहाली, पंजाब)। सीनियर ग्रुप से प्रथम एकता दे (किन्नौर हिमाचल प्रदेश), द्वितीय लक्ष्य सैनी (पंजाब), तृतीय अंचल(किन्नौर हिमाचल प्रदेश) एवं ओपन ग्रुप से प्रथम पारुल(जींद हरियाणा), द्वितीय रिंपी(अंबाला, हरियाणा), तृतीय खुश्याली कंसल(संगरूर, पंजाब) रही। ये प्रतियोगिता ग्रीन अर्थ संगठन के डॉ. कुलदीप सिंह खेरवाल व एडवोकेट सुशील कुमार की देख रेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed