फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anticipatory bail granted to two fraud accused

Kurukshetra News: धोखाधड़ी के दो आरोपियों को अग्रिम जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Anticipatory bail granted to two fraud accused
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। जिला अदालत ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोप में नामजद दो आरोपियों को अग्रिम जमानत दी है। जज दिनेश कुमार मित्तल की अदालत ने मुर्तजापुर गांव के रहने वाले बलदेव सिंह (56) और पीपली निवासी सुखबीर सिंह (52) को अग्रिम जमानत दी है।
विज्ञापन


मामला सदर पिहोवा थाने में 16 दिसबंर को दर्ज एफआईआर में सारसा गांव निवासी शिकायतकर्ता रोशन लाल ने बताया था कि बलदेव सिंह ने उसके बेटे उदय कुमार को कनाडा स्टडी वीजा पर भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये में सौदा तय किया था। बाद में अमेरिका भेजने की बात कहकर रकम बढ़ाकर 35 लाख कर दी। शिकायतकर्ता ने 18 लाख 80 हजार रुपये दिए लेकिन बेटे को ब्राजील छोड़ दिया गया और आगे संपर्क टूट गया।
विज्ञापन



अदालत ने अपने आदेश में उल्लेख किया कि इससे पहले सीएम विंडो पर दर्ज शिकायत की डीएसपी स्तर की जांच में दोनों आरोपी निर्दोष पाए गए थे और शिकायत बंद कर दी गई थी। वर्तमान जांच में भी उनके खिलाफ कोई ठोस दस्तावेज या सबूत नहीं मिले हैं। सह-आरोपी रजत कुमार और कमल कुमार पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। अदालत ने माना कि मामला मजिस्ट्रेट स्तर का है और हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं है। अग्रिम जमानत की शर्तें रखते हुए अदालत ने आरोपियों को सात दिन में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने और देश छोड़ने से पहले अदालत की अनुमति लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed