फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anshul won bronze in Asian Boxing held in Dubai

दुबई में आयोजित एशियन बॉक्सिंग में अंशुल ने जीता कांस्य, होगा जोरदार स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Anshul won bronze in Asian Boxing held in Dubai
कुरुक्षेत्र।मुक्केबाज अशुंल। - फोटो : Kurukshetra
दुबई में आयोजित सात दिवसीय एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंशुल ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसके साथ ही अंशुल को एक हजार अमेरिकी डॉलर की राशि इनाम के तौर पर दी गई है। मनोज कुमार बॉक्सिंग एकेडमी के संचालक एवं कोच मनोज कुमार ने बताया कि दुबई में 25 अगस्त से 31 अगस्त तक सात दिवसीय एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें एकेडमी के मुक्केबाज अंशुल ने 57 किलोग्राम भार में जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है। इससे पहले भी अंशुल ने 25-31 जुलाई तक हुई जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा व जिला कुरुक्षेत्र का नाम चमकाया।
विज्ञापन

बॉक्सिंग में जिले का नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल अंशुल ने प्राप्त किया है। एकेडमी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले एकेडमी के सहदेव हुड्डा वर्ल्ड पुलिस गेम्स में 60 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। इस समय एकेडमी में 18 महिला और 40 पुरुष बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। आज अंशुल दुबई से वापस देश पहुंच जाएगा। 4 सितंबर को उसके पैतृक गांव गंगाटेहड़ी (करनाल) में पांच गांव की तरफ से उसका स्वागत किया जाएगा। उधर, अंशुल के साथियों इस उपलब्धि पर अंशुल को शुभकामनाएं दी हैं। एकेडमी में खुशी की लहर है। एकेडमी पहुंचने पर अंशुल का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed