फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Another opportunity for the female accused to cooperate with the investigation.

Kurukshetra News: महिला आरोपी को जांच में सहयोग का एक और मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Another opportunity for the female accused to cooperate with the investigation.
कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार की अदालत ने एक संपत्ति विवाद मामले में सुनवाई की। अदालत ने महिला आरोपी प्रीति को जांच में पूरा सहयोग करने का एक और अवसर दिया है। उसकी अंतरिम सुरक्षा अगली सुनवाई तक जारी रहेगी। अदालत ने स्पष्ट किया कि सहयोग न करने पर अभियोजन पक्ष अंतरिम राहत रद्द करा सकेगा।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से प्रस्तुत स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपेक्षित सहयोग नहीं किया तथा उस अज्ञात व्यक्ति की पहचान और पता नहीं बताया, जिसने कथित रूप से प्रदीप पंवार बनकर विवादित संपत्ति की रजिस्ट्री कराई थी। पुलिस के अनुसार 7.50 लाख रुपये की बरामदगी और कथित फर्जी व्यक्ति की पहचान के लिए आरोपी से हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को जांच में शामिल होकर पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया, साथ ही जांच अधिकारी को आरोपी के अलग रहने के दावे का सत्यापन कर एक जुलाई तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed