फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Another common krait snake found from Kayan and Avin's house in Berthala village

Kurukshetra News: बेरथला गांव में कयान व एविन के घर से मिला एक और कामन करैत सांप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:15 PM IST
विज्ञापन
Another common krait snake found from Kayan and Avin's house in Berthala village
बाबैन। कैरत प्रजातिज का सांप।
बाबैन। बेरथला गांव में दो बच्चों को सांप के डसने से मौत के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी पूरे गांव में शोक की लहर बनी रही। वहीं परिजन व ग्रामीण उस समय दहशत में आ गए जब बुधवार की सुबह कयान व एविन के घर से एक और सांप मिला। सुबह कयान व एविन की बुआ रेनू कमरे में झाडू लगा रही थी। अचानक रेनू की नजर सांप पर गई जो रसोई से निकलकर कमरे की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

रेनू सांप को देखकर चिल्लाने लगी तो वहीं कुछ दूरी पर बैठे कयान व एविन के दादा किरण तुरंत रेनू के पास पहुंचे और उन्होंने व अन्य ग्रामीणों के द्वारा सांप को मार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जो सांप सतीश फफड़ाना के द्वारा पकड़ा गया था उसी प्रजाति का यह सांप भी था। वहीं कयान व एविन की मौत के बाद पूरे गांव के बच्चे सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed