{"_id":"61535dc28ebc3e628c15d7b8","slug":"another-accused-of-stealing-laptop-and-rs-11-85-lakh-from-car-arrested-on-remand-kurukshetra-news-knl847446138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवोकेट की कार से लैपटॉप व 11.85 लाख रुपये चुराने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवोकेट की कार से लैपटॉप व 11.85 लाख रुपये चुराने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर
विज्ञापन
दो महीने पहले एडवोकेट की कार से लैपटॉप और 11 लाख 85 हजार रुपये चुराने के दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी अरुण वासी मदनगढ़ दिल्ली को दो दिन के रिमांड पर लिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 25 जुलाई को विश्वनाथ शर्मा वासी प्रोफेसर कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई की शाम वह अपनी कार में बैठकर रेलवे रोड पर फोन पर बात कर रहा था।
उसी समय एक व्यक्ति ने आकर उससे कहा कि उसकी गाड़ी से तेल टपक रहा है। यह सुनकर कर वह वहां से कार लेकर आगे की ओर चल पड़ा। उसके बाद वह एक पेट्रोल पंप के पास गाड़ी रोककर फोन सुनने लगा तभी एक अन्य व्यक्ति ने आकर उससे कहा कि उसकी गाड़ी से तेल टपक रहा है। जब उसने गाड़ी से नीचे उतर कर देखा तो उसकी गाड़ी से तेल नीचे टपक रहा था। तब उसने वर्कशाप संचालक को फोन करके गाड़ी से तेल टपकने की बात बताई।
बात खत्म होने के बाद उसने देखा कि उसकी गाड़ी की खिड़की खुली थी और पिछली सीट से उसका लैपटॉप, 11 लाख 85 हजार रुपये व अन्य कागजात चोर चुरा ले गया था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए-1 को सौंपी थी। सीआईए-1 ने जांच करते हुए 23 अगस्त एक आरोपी साहिल वासी इंद्रपुरी कॉलोनी न्यू दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर चार दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 27 सितंबर मामले के दूसरे आरोपी अरुण को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। आरोपी को अदालत के आदेश से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।