{"_id":"6aea493a32defc4a3d068d9e","slug":"another-accused-arrested-in-flour-mill-theft-case-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-163681-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आटा मिल चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आटा मिल चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आटा मिल चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
लाडवा। अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने आटा मिल में चोरी के मामले में एक और आरोपी रोहित निवासी मोरथला, कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि विहोली रोड स्थित आटा मिल से लोहे के गार्टर, चैनल, मोटरें, तांबे की तार और अन्य सामान चोरी हुआ था। मामले में पुलिस पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे चोरीशुदा मोटरें, तांबे की तार और वारदात में इस्तेमाल कार व मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। अब दो नवंबर को रोहित को गिरफ्तार किया गया है।
महिला के घर से 4.30 ग्राम हेरोइन बरामद, गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में गांधी नगर, थानेसर निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर की तलाशी के दौरान 4.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि दो नवंबर को पुलिस टीम अंचला चौक झांसा रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांधी नगर निवासी महिला अपने घर की रसोई में हेरोइन रखकर नशा करने वालों को बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। तलाशी लेने पर 4.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी महिला के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
छीनाझपटी के दो आरोपी काबू, 10 हजार बरामद
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने बुजुर्ग महिला की सोने की बाली छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अर्जुन और भरत पारदी निवासी संतापुर, जिला विदिशा (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों फिलहाल सन्निहित सरोवर के नजदीक झुग्गियों में रह रहे थे। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 11 अक्तूबर को रेलवे रोड पर दुकान में बैठी महिला शोभायात्रा के दौरान पूजा कर रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे धक्का देकर कान से सोने की बाली छीन ली और फरार हो गए। तीन नवंबर को पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया और उनसे 10 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
अवैध रूप से शराब बेचने का आरोपी गिरफ्तार
पिहोवा। पुलिस की टीम ने अवैध रूप से शराब रखने के आरोपी हरकवंल जीत सिंह वासी बाखली को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से करीब 10 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि दो नवंबर को पुलिस टीम ने आरोपी को गांव से ही काबू किया है। आरोपी के कब्जा से 10 बोतल ठेका शराब देशी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।