फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anmol Pratham, student of graphics animation in face painting

Kurukshetra News: फेस पेंटिंग में ग्राफिक्स एनिमेशन का छात्र अनमोल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Anmol Pratham, student of graphics animation in face painting
कुरुक्षेत्र। विजेता विद्या​र्थियों को प्रोत्साहित करते हुए चेयरपर्सन सहित अन्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में व्यावसायिक और सांस्कृतिक उत्सव क्रोइसैंस का आयोजन किया गया, जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। उत्सव के तीसरे दिन बिजनेस प्लान प्रतियोगिता, एकल नृत्य और स्टैंडअप कॉमेडी जैसी गतिविधियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। विजेता विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि यह अनोखा आयोजन सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिभागियों को एक साथ लाने और व्यावसायिक कौशल, संगीत, नृत्य, क्विज़िंग, खेल, खाना पकाने, पेंटिंग, रचनात्मकता और साहित्य गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक गतिशील मंच प्रदान करता है। चेयरपर्सन प्रो. निर्मला चौधरी ने कहा कि यह विभाग की समग्र दृष्टि का एक प्रमाण है, जो कि अकादमिक कौशल और पाठ्येतर दक्षताओं दोनों का पोषण करता है। इस मौके पर प्रो. रमेश चंद्र, प्रो. अनिल मित्तल, प्रो. सिद्धार्थ भारद्वाज, डॉ. सलोनी पी. दीवान, डॉ. अजय सोलखे, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. उत्कर्ष मंगल, डॉ. महावीर, डॉ. रजनी, कुशल गोयल, सार्थक, आर्यन सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्रोइसैंस उत्सव में छाए मीडिया के विद्यार्थी
क्रोइसैंस में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिसमें फेस पेंटिंग में ग्राफिक्स एनिमेशन के छात्र अनमोल ने पहला स्थान, समूह नृत्य में संस्थान की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र-छात्रओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान की निदेशक प्रो. बिंदु शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में निरंतर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

कुरुक्षेत्र। विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए चेयरपर्सन सहित अन्य। संवाद

कुरुक्षेत्र। विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए चेयरपर्सन सहित अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed