{"_id":"3b40d2c188f833d7df42b725410c4b2f","slug":"angery-villagers-lock-school-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की कमी पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल के गांव धुलगढ़-गुलडेहरा में शिक्षकों की कमी से गुस्साए गांववासियों ने वीरवार को स्कूल पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षकों की कमी और एक शिक्षक के डेपुटेशन पर जाने को लेकर सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्
रदर्शनकारियों ने बताया कि स्कूल में कुल 550 विद्यार्थी हैं। शिक्षक न होने के कारण विद्यार्थियोें की पढ़ाई नहीं हो पा रही। उन्होंने बताया कि स्कूल में अध्यापकों के कई पद रिक्त हैं। इसके बाद भी विभाग ने एक अध्यापक, साइंस टीचर को डेपुटेशन पर भेज दिया है।
उसे प्रिंसिपल का अतिरिक्त भार भी दिया हुआ है। इस कारण उन्हें 2-3 घंटों के लिए दूसरे गांव थाना में पढ़ाने जाना पड़ता है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की कमी केे कारण उनका सिलेबस भी कवर नहीं हो रहा।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द स्कूल में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए। इस मौके पर सरपंच सुभाष, मांगे राम, कर्मचंद, सुभाष, रामभगत, जयपाल, शेर सिंह, रतनलाल, जोगीराम, सुरजभान, अशोक, रमेश आदि मौजूद रहे।