फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anger deepens among roadways workers in support of their demands; strike announced on May 29

Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में रोडवेजकर्मियों में गहराया रोष, 29 मई को धरने का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Anger deepens among roadways workers in support of their demands; strike announced on May 29
पिहोवा। यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते रोडवेज कर्मी। संवाद
पिहोवा। ओवरटाइम सहित कई मांगों को लेकर अब रोडवेज कर्मियों में रोष गहराने लगा है, जिसके चलते अब रोडवेज कर्मियों ने 29 मई को धरना कर रोष जताने का एलान कर दिया है। लोकल मार्गों पर ओवरटाइम की मांग को लेकर पिहोवा सब डिपो में रोडवेज कर्मचारियों ने दिनभर बैठक कर चर्चा की। रोडवेज कर्मियों की माने तो ओवरटाइम और कई अन्य मांगों को लेकर 27 अप्रैल को रोडवेज महाप्रबंधक के साथ बैठक हुई थी, जिसमें कई मांगों पर सहमति नहीं बन पाई थी। अब पिहोवा सब डिपो में बैठककर आगे की रणनीति तय की गई है।
विज्ञापन

इस रणनीति के तहत 29 मई को सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस बैठक में राज्य प्रदेश अध्यक्ष माया राम उनियाल, महासचिव बलदेव सिंह, रणजीत करोडा, रामफल सीकरवाल, जितेंद्र शर्मा, राजेश कुमार, शेर सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




अब 29 मई को होगा धरना प्रदर्शन : नरेंद्र पांचाल
डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल का कहना है कि विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक से बैठक हुई थी, लेकिन उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को मानने से मना कर दिया था, जिसके चलते यूनियन की वार्ता विफल हो गई थी। रोडवेज के अधिकारी हर रोज रोडवेज कर्मियों का शोषण कर रहे हैं, जिसके कारण कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसलिए यूनियन की ओर से निर्णय लिया गया है कि 29 मई को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक धरना प्रदर्शन कर रोष जताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कर्मचारियों का हो रहा शोषण : विनोद शर्मा
डिपो उप प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि रोडवेज कर्मियों का शोषण किया जा रहा है, लोकल रूटों पर काम करने वाले कर्मचारियों से 13 से 14 घंटे तक काम लिया जा रहा है और ओवरटाइम जारी नहीं किया जा रहा। इसके चलते रोडवेज कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके लिए बैठक तैयार कर 29 मई को धरना कर रोष व्यक्त करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed