फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anger among workers in support of demands, warning of two-hour dharna on September 5

Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में कर्मियों में रोष, पांच सितंबर को दो घंटे धरना देने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Anger among workers in support of demands, warning of two-hour dharna on September 5
कुरुक्षेत्र। मांगों को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपतें रोडवेज कर्मी। विज्ञ​प्ति
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज जागृति मंच द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राज्य महासचिव राजबीर सैनी ने की। इस बैठक में रोडवेज कर्मियों की मांगों को लेकर चर्चा की गई। इसके पश्चात रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा गया। वहीं बैठक के दौरान नरेश सैनी को डिपो प्रधान चुना गया। नवनियुक्त डिपो प्रधान नरेश सैनी ने कहा कि रोडवेज प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को लेकर ढीला रवैया अपना रहा है, जिससे कर्मचारियों को देय लाभों से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चार सितंबर तक डिपो प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना गया तो पांच सितंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे का धरना देकर विरोध जताया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र पाल, विक्रम सिंह, बलविंदर सिंह, विक्की तोमर, बलकार सिंह, जोगिंद्र झिंझरपुर, सुनील हथीरा, धर्मवीर ग्रोवर, लालचंद, विजय भाटिया, सतनाम सिंह, बीरभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed