फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anger among roadways employees due to absence of photo of President and Governor in the calendar

Kurukshetra News: कैलेंडर में राष्ट्रपति और राज्यपाल की फोटो न होने से रोडवेज कर्मचारियों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Anger among roadways employees due to absence of photo of President and Governor in the calendar
कुरुक्षेत्र। सूचना लोक संपर्क विभाग की ओर से जारी किया गया नया कैलेंडर। संवाद
कुरुक्षेत्र। सूचना लोक संपर्क विभाग की ओर से जारी किए गए छुट्टियों के कैलेंडर को लेकर रोडवेज कर्मचारियों में गहरा रोष है। इस कैलेंडर में देश की राष्ट्रपति और प्रदेश के राज्यपाल को जगह न मिल पाना ही रोडवेज कर्मचारियों की नाराजगी का कारण बना हुआ है। हालांकि पिछले वर्ष जारी किए गए इस कैलेंडर में देश की राष्ट्रपति और प्रदेश के राज्यपाल की फोटो लगाई गई थी, जो कि इस साल सूचना लोक संपर्क विभाग ने कैलेंडर से हटा दी है। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि कैलेंडर से देश की राष्ट्रपति और प्रदेश के राज्यपाल की फोटो हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रपति और प्रदेश के राज्यपाल को इस कैलेंडर में जगह दी जानी चाहिए थी, दोनों ही पद अहम हैं।
विज्ञापन




हटाई गई राष्ट्रपति और राज्यपाल की फोटो : नरेश सरवारा
हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन इंटक के प्रधान नरेश सरवारा का कहना है कि पिछले साल के कैलेंडर में देश की राष्ट्रपति और प्रदेश के गवर्नर के फोटो थे, जबकि इस बार नए कैलेंडर में न तो राष्ट्रपति की फोटो है और न ही प्रदेश के राज्यपाल की फोटो है।
विज्ञापन




राष्ट्रपति और राज्यपाल की फोटो हो शामिल : जरनैल सिंह
हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन इंटक के सचिव जरनैल सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष जारी किए गए कैलेंडर में राष्ट्रपति और राज्यपाल के फोटो को शामिल किया गया था, लेकिन इस बार उसे हटा दिया गया है। यूनियन की ओर से मांग की जाती है कि राष्ट्रपति और राज्यपाल को इस कैलेंडर में शामिल किया जाए।

कुरुक्षेत्र। सूचना लोक संपर्क विभाग की ओर से जारी किया गया नया कैलेंडर। संवाद

कुरुक्षेत्र। सूचना लोक संपर्क विभाग की ओर से जारी किया गया नया कैलेंडर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed