{"_id":"6223bf9f9775e641ac082dce","slug":"anganwadi-workers-gherao-babain-police-station-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1009753143","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया बाबैन थाना का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया बाबैन थाना का घेराव
विज्ञापन
मांगों को लेकर बाबैन पुलिस थाने का घेराव करतीं आंगनबाड़ी वर्कर्स। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर आज बाबैन थाने का घेराव किया। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी उनका आंदोलन इसी प्रकार जारी रहेगा।
बिजली कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महासचिव नरेश कुमार, सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज, कर्मचारी नेता आनंद सिंह, सुरेश गुढा, ओमप्रकाश व कदम सिंह के अलावा कई अन्य कर्मचारी नेताओं ने भी अपना समर्थन आंगनबाड़ी वर्कर्स को देने की घोषणा की। बिजली कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महासचिव नरेश कुमार ने कहा कि वे अपने आप को अकेला न समझें। प्रदेश के सभी कर्मचारियों का समर्थन आंगनबाड़ी वर्कर्स के साथ है। उन्होंने कहा कि आज सरकार कर्मचारियों की नई भर्ती करने की बजाए पहले से लगे कर्मचारियों को परेशान कर रही है। आंगनबाड़ी वर्कर्स के आंदोलन को तीन माह से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन सरकार द्वारा इनकी मांगों को पूरा न करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर्स को 1500 रुपये और हैल्परों को 750 रुपये की मांग स्वयं मानी थी, लेकिन अब उसको पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में कार्यरत 52 हजार आंगनबाड़ी वर्कर्स और सहायकों के साथ अन्याय कर रही है। इस मौके पर बाबैन ब्लाक की प्रधान संतोष सैनी, गीता ढंडौला, कर्मजीत कौर, सीमा हमीदपुर, कमलेश रानी, सर्जंत कौर, किरण बाला, बबीता देवी, ममता रानी, दर्शनी देवी, इंदु शर्मा, कौशल्या देवी, शकुंतला देवी के अलावा अनेक आंगनबाड़ी वर्कर्स मौजूद रहीं।