फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Amin's talent to shine in China; secures spot in Indian volleyball team.

Kurukshetra News: अमीन की महक अब चीन में दिखाएंगी दम, भारतीय वॉलीबॉल टीम में मिली जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Amin's talent to shine in China; secures spot in Indian volleyball team.
कुरुक्षेत्र। खिलाड़ी महक अपनी मां निर्मला के साथ। स्वयं
कुरुक्षेत्र। अमीन की वॉलीबॉल खिलाड़ी महक का चयन आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। महक मंगलवार रात भारतीय दल के साथ चीन के लिए रवाना हो चुकी हैं। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता एक से 10 जुलाई तक चीन में आयोजित होगी, जिसमें दुनिया के कई देशों की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


महक लगातार अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करती रही हैं। इससे पहले वह अंडर-14 और अंडर-17 स्कूल नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन खेल के आधार पर ही उन्हें अब भारतीय टीम में जगह मिली है, इससे पहले 46वीं सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं। पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित प्रतियोगिता में भी शानदार खेल दिखाया था।
विज्ञापन


महक बचपन से ही वॉलीबॉल से जुड़ी रही हैं और नियमित अभ्यास के दम पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी इस उपलब्धि से गांव अमीन सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और क्षेत्र के लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सबसे मेहनती खिलाड़ी है महक : रजनी
अमीन सेंटर की कोच रजनी का कहना है कि महक सबसे मेहनती खिलाड़ियों में से एक हैं। वह लगातार मेहनत करती है। उसी का परिणाम है कि वह आज भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। रजनी ने बताया कि महक की इस उपलब्धि से बाकी खिलाड़ियों का भी हौंसला बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed