फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Amidst strict arrangements, the candidates gave the ADA exam

Kurukshetra News: कड़े बंदोबस्त के बीच अभ्यर्थियों ने दी एडीए की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Amidst strict arrangements, the candidates gave the ADA exam
कुरुक्षेत्र। परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर सूची देखते परीक्षार्थी।
कुरुक्षेत्र। शहर में बनाए गए 37 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक जिला न्यायवादी (एडीए) की परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पूर्व अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई, इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

सहायक जिला न्यायवादी (एडीए) के लिए 5,413 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4,451 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई। परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े बंदोबस्त देखने को मिले। पुलिस प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों के शहर में दिनभर भीड़ जैसे हालात बने रहे। परीक्षा नोडल ऑफिसर नगराधीश हरप्रीत कौर ने बताया कि सहायक जिला न्यायवादी (एडीए) के लिए 9,864 अभ्यर्थियों में से 5,413 ने परीक्षा दी। इसके लिए 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों से प्रश्न पत्र के बारे में बात की गई। तो किसी ने प्रश्नपत्र आसान बताया तो किसी को कठिन लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरी बार दे रहे परीक्षा : कशिश
परीक्षार्थी कशिश गौड़ ने बताया कि परीक्षा में रीजनिंग, हरियाणा का सामान्य ज्ञान और लॉ से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। लॉ से संबंधित ज्यादातर प्रश्न आईपीसी, सीआरपीसी, सीपीसी से संबंधित रहे। उन्होंने बताया कि वे पहले भी 2018 में एडीए की परीक्षा दे चुके हैं और अब दूसरी बार फिर से यह परीक्षा दे रहे हैं। इस बार परीक्षा आसान रही।




परीक्षा में कठिन प्रश्न थे : सतिंद्र
परीक्षार्थी सतिंद्र कुमार का कहना है कि परीक्षा में प्रश्न थोड़े कठिन थे। प्रश्नपत्र में रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और लॉ के प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में प्रश्न कठिन होने के चलते कई प्रश्नों के उत्तर हल नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि वे पहली बार परीक्षा देने आए हैं।

कुरुक्षेत्र। परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर सूची देखते परीक्षार्थी।

कुरुक्षेत्र। परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर सूची देखते परीक्षार्थी।

कुरुक्षेत्र। परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर सूची देखते परीक्षार्थी।

कुरुक्षेत्र। परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर सूची देखते परीक्षार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed