फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Amid tight security, rich htet

कड़ी सुरक्षा के बीच एचटेट संपन्न

Sun, 15 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Sun, 15 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Amid tight security, rich htet

पिछले कई माह से लटक रही एचटेट परीक्षा पहले दिन कुरुक्षेत्र जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का असर साफ नजर आया। हालांकि कई स्थानों पर परीक्षार्थियों पर पुलिस और प्रशासन की सख्ती भारी दिखाई दी।

विज्ञापन


वहीं, कुछ परीक्षा केंद्रों पर पहचान पत्र को लेकर काफी हंगामा रहा, क्योंकि कुछ परीक्षार्थी आईडी प्रूफ ही लाना भूल गए। परीक्षा के लिए कुल 6797 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। बाद में व्हाट्सएप पर उनके आईडी प्रूफ मंगवाए तब जाकर उन्हें प्रवेश मिला। वहीं, शाहाबाद में एक परीक्षा केंद्र पर कुछ परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं करने दिया। इसे लेकर खासा बवाल हो गया।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को जिला कुरुक्षेत्र में पीजीटी एचटेट की परीक्षा के लिए 19 ऑफलाइन सेंटर बनाए गए, इन सेंटरों में 5788 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई तथा 6 ऑनलाइन सेंटरों में 1009 विद्यार्थियों की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार पहले दिन एचटेट की परीक्षा में कुल 25 परीक्षा केंद्रों में 6797 विद्यार्थियों के लिए व्यवस्था की गई। सभी परीक्षा केंद्रों में जैमर व बायोमेट्रिक्स मशीन लगाई गई थी ताकि कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री का प्रयोग न कर सकें। साथ ही हर परीक्षा केंद्र में वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी रही। जिसमें परीक्षार्थी सेंटर में दाखिल होने की और परीक्षा देने की वीडियोग्राफी कराई गई।

एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा
जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकल रहित कराने को लेकर खासे इंतजाम के बीच परीक्षा केंद्रों की जांच की गई। इस दौरान एसपी कुरुक्षेत्र सिमरदीप सिंह ने स्वयं कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और इंतजामों का जायजा लिया। लघु सचिवालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में हर पल की जानकारियां अपडेट की जा रही थी।

केंद्रों में औचक निरीक्षण और नकल को रोकने के लिए डीसी, एडीसी व संबंधित एसडीएम की तरफ से उड़नदस्तों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों को देखा। इसके अलावा 3 परीक्षा केन्द्रों पर शिक्षा विभाग की तरफ से 1 उड़नदस्ता नियुक्त किया गया था। परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों के चलते शनिवार की शाम को शहर के प्रत्येक रोड पर जाम जैसी स्थिति बनी नजर आई। पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।  

दर्जनभर छात्र रह गए परीक्षा से वंचित
वहीं शाहाबाद में कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण यहां के विश्वास स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में एक दर्जन से ज्यादा परीक्षार्थी एचटेट की परीक्षा देने से वंचित रह गए। परीक्षा अधीक्षक स्नेहलता ने बताया कि इन परीक्षार्थियों के फोटो स्टेट नहीं थे जिसे करवाने में इन्हें देरी हुई और मौके पर मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य ने इन विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठाने से मना कर दिया।

सारसा निवासी संजीव कुमार व रेखा रानी, कुरुक्षेत्र निवासी विकास गोयल और पिहोवा निवासी शेर सिंह ने बताया कि उनके सभी कागजात पूरे थे, लेकिन फिर भी उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। उन्होंने दोबारा परीक्षा दिलवाए जाने की मांग की है।

विद्यार्थियों को परीक्षा से आधा घंटा पूर्व यानि 2 बजकर 30 मिनट पर प्रवेश करवाया गया और 2 बजकर 50 मिनट पर प्रश्न पत्र वितरित करने शुरू कर दिए थे। लाडवा रोड व बराड़ा रोड पर परीक्षा शुरू होने से पहले व समाप्ति के बाद जाम की स्थिति बनी रही। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।


पीआरटी व टीजीटी एचटेट की परीक्षा आज
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2015 के अंतर्गत 15 नवंबर को पीआरटी परीक्षा सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 1 बजे तक तथा सायं के सत्र में टीजीटी की परीक्षा 3 बजे से लेकर 5 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएगी। इन दोनों परीक्षाओं के लिए 23 ऑफलाईन तथा 6 ऑनलाईन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में क्रमश: 11220 व 1009 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed