फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ambassadors of many countries including Azerbaijan, Ethiopia, Vietnam will reach Dharmanagari

धर्मनगरी में पहुंचेंगे अजरबैजान, इथोपिया, वियतनाम समेत कई देशों के राजदूत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Ambassadors of many countries including Azerbaijan, Ethiopia, Vietnam will reach Dharmanagari
धर्मनगरी में 19 नवंबर से चार दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न देशों की भागीदारी होगी। इस बार नेपाल महोत्सव का कंट्री पार्टनर है। वहां से एक प्रतिनिधिमंडल 29 नवंबर को उद्घाटन समारोह के दौरान ही पहुंचेगा। समारोह का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा नेपाल के नामचीन कलाकार भी यहां अपने देश की कला का प्रदर्शन करेंगे।
महोत्सव में अजरबैजान, इथोपिया, वियतनाम आदि विभिन्न देशों के राजदूत भी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त गीता महोत्सव के प्रारंभ होने से पहले ही अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, पोलैंड, चीन सहित 25 से ज्यादा देशों के चार लाख से अधिक लोग सोशल मीडिया के जरिये जुड़ चुके हैं। इस महोत्सव की वेबसाइट के पेज पर तीन लाख 80 हजार से ज्यादा लोग विजिट कर चुके हैं। केडीबी सदस्य सचिव विजय दहिया का कहना है कि महोत्सव में इस बार 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के 75 तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, आरती एवं गीता जयंती के दिन चार दिसंबर को दीपोत्सव का मुख्य आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश का पैवेलियन होगा विशेष आर्कषण
इस बार महोत्सव में मध्यप्रदेश स्टेट पार्टनर होगा। इस प्रदेश का पैवेलियन भी ब्रह्मसरोवर तट पर विशेष तौर पर तैयार किया जाएगा, जिसमें प्रदेश की संस्कृति से लेकर पूरे विकास की झलक होगी। यहीं नहीं इस प्रदेश के बड़े कलाकार भी पहुंचेंगे और अपनी संस्कृति और कला की छटा बिखेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत सम्मेलन तीन दिसंबर को, गीता व अध्यात्म पर होगा मंथन
तीन दिसंबर को महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर तट पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में विशाल संत सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें देश के प्रख्यात संत मिलकर गीता एवं अध्यात्म विषय पर चर्चा करेंगे। चार दिसंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 48 कोस कुरुक्षेत्र के तीर्थों पर एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। इसमें भी गीता पर मंथन किया जाएगा।

बॉक्स
18 हजार विद्यार्थियों द्वारा होगा वैश्विक गीता पाठ
गीता जयंती के दिन चार दिसंबर को धर्मनगरी के थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थियों द्वारा वैश्विक गीता पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेशभर से 75 हजार विद्यार्थी तथा देश-विदेश से लाखों गीता प्रेमी एवं श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed