{"_id":"632b75bb9570f637297ac6d1","slug":"amazing-police-outpost-running-in-school-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1219620119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! स्कूल में चल रही पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! स्कूल में चल रही पुलिस चौकी
विज्ञापन
सेक्टर पांच स्थित प्राथमिक स्कूल के भवन में खुली पुलिस चौकी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
सेवा सिंह
कुरुक्षेत्र। कहा जाता है कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं और उन्हें स्कूल स्तर पर ही सही शिक्षा व दिशा दी जाए तो समाज व देश का भविष्य उज्जवल हो सकता है। अधिकारियों की अनदेखी कि विद्या के जिस मंदिर में बच्चों के भविष्य का निर्माण किया जाना चाहिए था, वहां पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई। अब सेक्टर पांच स्थित इस चौकी को हटाने के लिए शिक्षकों से लेकर अभिभावक भी जद्दोजहद कर रहे हैं।
शिक्षा विभाग के अधिकारी भी चौकी हटवाने में असहाय साबित हो रहे हैं। अब मामला विधायक तक भी पहुंच गया है, लेकिन करोड़ों रुपये लगाकर स्कूल के रूप में खड़ा किया गया यह भवन बच्चों को पढ़ाई के लिए कब मिल पाएगा, यह समय आने पर ही पता चल पाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से बनाए गए प्राथमिक स्कूल के इस भवन का उद्घाटन 30 जुलाई 2012 को किया था, लेकिन करीब चार साल पहले यह भवन पुलिस विभाग को दे दिया गया और इसमें सेक्टर पांच चौकी स्थापित कर दी गई थी।
जिस प्राथमिक स्कूल के भवन में करीब चार साल पहले पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई, उससे कुछ कदम दूरी पर राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल देवीदासपुरा भी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में ही चलाया जा रहा है, जहां प्राथमिक स्कूल के 647 बच्चे हैं और महज नौ कमरे हैं। एक कक्षा कमरे में तो दूसरी उसके बाहर बरामदे में लगाई जा रही है। स्कूल के ये हालात देख अभिभावक भी हैरान है। स्कूल प्रबंधन समिति ने भी गत दिवस बैठक कर स्कूल में कमरे बढ़वाने या फिर समीप ही स्थित प्राथमिक स्कूल के भवन से चौकी हटवाए जाने के प्रस्ताव पर मोहर लगाते लगाई है। अब एसएमसी भी इसके लिए हर संभव प्रयास करेगी। संवाद
विज्ञापन
हरियाणा प्राइमरी स्कूल टीचर एसोसिएशन के जिला प्रधान एवं राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल देवीदासपुरा के मुखिया राजपाल कालड़ा का कहना है कि इस स्कूल को तीन साल पहले मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा दिया जा चुका है। बच्चों की संख्या अनुसार कम से कम 12 कमरे होने चाहिए। स्कूूल के भवन को खाली कराने के लिए भरसक प्रयास किए जा चुके हैं।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट का कहना है कि वर्ष 2018 में सेक्टर पांच प्राथमिक स्कूल का भवन पुलिस विभाग को दिया गया और यहां पुलिस चौकी बना दी गई। अब साथ ही स्थित स्कूल के बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में इस भवन से चौकी हटवाने के लिए पहले पत्राचार भी किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब विधायक से आग्रह किया गया है।
एसपी सुरेंद्र भौरिया का कहना है कि यह चौकी उनके यहां चार्ज लेने से पहले ही चल रही है, लेकिन स्कूल के भवन में है और इसे खाली कराने के लिए शिक्षा विभाग ने प्रयास किया है, यह संज्ञान में नहीं है। हुड्डा विभाग से जल्द दूसरी जगह लेकर चौकी को शिफ्ट कर दिया जाएगा। संवाद