फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   amazing performance by harayana players in kick boxing championship

हरियाणा के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय किक बाक्सिंग में शानदार प्रदर्शन

Tue, 03 Jan 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र।
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र। Updated Tue, 03 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
amazing performance by harayana players in kick boxing championship
‌विजेता टीम - फोटो : amar ujala

अमर उजाला ब्यूरो       

विज्ञापन

लाडवा।
हरियाणा की किक बाक्सिंग टीम ने राष्ट्रीय किक बाक्सिंग में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। बिहार के पटना में आयोजित राष्ट्रीय किक बाक्सिंग चैंपियनशिप मेें हरियाणा की टीम ने जूनियर वर्ग में ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया, जबकि सीनियर वर्ग में रनरअप ट्रॉफी अपने नाम की है।

एसोसिएशन ऑफ किक बाक्सिंग हरियाणा के महासचिव सतविंदर सिंह ने बताया कि जूनियर वर्ग में हरियाणा की टीम ने 20 स्वर्ण, 8 रजत एवं 30 कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बिहार की टीम दूसरे एवं महाराष्ट्र की टीम तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में पश्चिम बंगाल की टीम ने प्रथम, हरियाणा की टीम ने दूसरा और बिहार की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बिहार से चैंपियनशिप जीतकर लौटी टीम के खिलाड़ियों का लाडवा में शानदार स्वागत हुआ। एसोसिएशन के प्रधान राकेश खुराना ने कहा कि जीतने का जज्बा ही खिलाड़ी की जीत तय करता है। इस अवसर पर अमित धारीवाल, योगेश कुमार, गोबिंद, अमित सिंघल, वीरेंद्र रावत, रोटरी लाडवा के प्रधान दीपक सिंघल, विकास सिंघल, अमन गोयल, दुर्गेश गोयल तथा शिव गुप्ता सहित अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed