फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Alok got first place in shot put

Kurukshetra News: शॉट पुट में आलोक ने पाया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Alok got first place in shot put
कुरुक्षेत्र। डायट पलवल में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसके लिए खिलाड़ियों में उत्साह बना रहा। इस दौरान शॉट पुट में आलोक प्रथम, राहुल ने दूसरा, अनुराग आचार्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शॉट पुट गर्ल्स में मांडवी सिंह प्रथम स्थान, रितिका दूसरा गुरप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही, ऊंची कूद (लड़के) में अनिकेत प्रथम, कर्ण कुमार दूसरे स्थान पर, विवेकानंद तृतीय रहे, ऊंची कूद (गर्ल्स) में वंदना शर्मा ने प्रथम तान्या ने दूसरा, मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खो-खो में टीम ए विजेता रही। वहीं सैक रेस में लड़कों में विवेकानंद प्रथम, अनुराग आचार्य दूसरे, पुलकित व राजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, सैक रेस में गर्ल्स में मुस्कान ने पहला, गुरप्रीत ने दूसरा, दामिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बॉल फेंकने में गर्ल्स में मांडवी सिंह ने प्रथम प्रथम, दामिनी ने द्वितीय व गुरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी इस दौरान बतौर मुख्यातिथि पहुंचे और उन्होंने कहा कि राज्य के साथ-साथ जिले के खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में पदक हासिल करके एक इतिहास बनाने का काम किया। इन खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की तरफ से तमाम उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाईं जा रही है।

मुख्यातिथि के साथ संस्थान के निदेशक डॉ. ऋषि गोयल, इंचार्ज डाॅ. प्रवीण, संयोजक डाॅ. रीता ने विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सीएम के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने विजेताओं खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed