फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Allegations of fraud in the name of sending abroad

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर 5.93 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Fri, 03 Mar 2023 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 03 Mar 2023 03:21 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in the name of sending abroad
इस्माईलाबाद। विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख 93 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।आरोपियों में एक जालंधर तो दूसरा लुधियाना का रहने वाला है।
विज्ञापन

संदीप सिंह सैनी वासी गांव अजरावर ने थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने अपने परिवार की सहमति से कनाडा जाने के लिए अपनी फाइल को इंटरनेशनल ई डीड यू वॉकर नामक कंसल्टेंट को दी, जिसका दफ्तर चंडीगढ़ ए में स्थित था। इस फर्म के सौरव सहदेव व यशिका राजपूत दो कंसल्टेंट थे। दोनों ने उसे दो महीने में ग्रुप वीजा पर कनाडा भेजने का आश्वासन दिया और मेरे शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट 24 जून 2022 को ले लिए। उनका चार लाख रुपये में तय हुआ, जिसमें वीजा व टिकट शामिल थे। आरोपियों ने 93 हजार 500 रुपये प्रमाण पत्रों के साथ ले लिए।
विज्ञापन

आरोपियों के कहने पर चार लाख रुपये नकद व बाकी राशि खाते से ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी उसे वीजा लगने का आश्वासन देते रहे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसका वीजा नहीं आया तो उसने आरोपियों से बात कि तो उसे धमकी दी जाने लगी। जब वह उसने मिलने के लिए चंडीगढ़ स्थित दफ्तर में गया तो वहां पर ताला लगा मिला। छानबीन करने पर पता चला की आरोपी दफ्तर बंद कर फरार हो गए हैं । पुलिस ने शिकायत मिलने पर दोनों आरोपियों सौरव सहदेव जालंधर और यशिका राजपूत लुधियाना निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed