{"_id":"57eeb3e24f1c1b816757611f","slug":"allegation-on-police-third-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपी ने लगाया पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोपी ने लगाया पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र।
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
चोरी का अरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के एक आरोपी ने सीआईए पुलिस पर बुरी तरह से मारने-पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसको थर्ड डिग्री दी गई। इस दौरान उसकी बाजू और उंगली में भी फ्रैक्चर आ गया। इस मामले का उस समय खुलासा हुआ, जब इस आरोपी को जेल अधीक्षक ने रूटीन परेड के दौरान बाजू व उंगली बांधे हुए देखा। उन्होंने चोरी के आरोपी से पूछताछ की तो उसने उक्त गंभीर आरोप सीआईए टू पर लगाए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि पुलिस अधिकारी इसे छुपाने में भी लगे हुए हैं। मामले को लेकर जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिले के एसपी सिमरदीप सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। जेल अधीक्षक ने बताया कि वह जेल में रुटीन परेड कर रहे थे। इस दौरान सर्वदेव जो 25 सितंबर को चोरी के आरोप यहां आया था उसके हाथ पर कुछ बंधा हुआ था, जिसको लेकर उन्होंने इसकी जांच पहले जेल के डॉक्टरों से करवाई। उसके बाद एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों की जांच में आया कि उसकी बाजू में फ्रैक्चर है।
वहीं सर्वदेव ने डॉक्टरों और जेल अधीक्षक के समक्ष पूरा खुलासा किया कि उसके बाजू और उंगली में चोट कैसे लगी। इतना ही नहीं उसने इस सारे मामले की लिखित में शिकायत भी की है। सर्वदेव ने आरोप लगाए कि उसे चोरी के आरोप में झांसा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे सीआईए टू लेकर आ गई थी। रिमांड के दौरान उसे थर्ड डिग्री तो दी ही साथ ही उसे इस तरह से पीटा गया की उसकी बाजू और उंगली में फ्रैक्चर आ गया। आरोपी के अनुसार पुलिस कर्मचारियों ने उससे जबरदस्ती यह भी लिखवाया है कि यह सभी चोट पुरानी हैं। इसके अलावा आरोपी सर्वदेव ने यह भी बताया कि उसके साथ जो भी हुआ उसकी शिकायत देने के बाद भी पुलिस अपनी गलती को छुपाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
एसपी को भेजी शिकायत
पुलिस की थर्ड डिग्री से युवक को दो जगह फ्रैक्चर होने की सूचना पर जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने पुलिस अधीक्षक को सारे मामले की लिखित जानकारी भेजी है। जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने बताया कि उन्हें भी आरोपी सर्वदेव ने सीआईए पुलिस द्वारा थर्ड डिग्री देते हुए उसके साथ मारपीट करने की जानकारी दी है। इसके बाद उन्होंने यह शिकायत एसपी को भेजी है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
डीएसपी हेड क्वार्टर कृष्ण कुमार से जब इस मामले बारे बात की गई तो उन्होंने बताया कि युवक को तो गिरफ़्तारी से पहले ही चोट लगी थी। अब कोई फ्रेश चोट नहीं लगी है। इसके बावजूद उनके पास कोई शिकायत आती है तो वे जांच करने के बाद उचित कार्रवाई करेंगे।