{"_id":"5e372f2e8ebc3e4b6475e9bc","slug":"allegation-on-9-person-for-torture-of-dowry-case-kurukshetra-news-knl20770865","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में नौ के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में नौ के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
विवाहिता से दहेज में 10 लाख की मांग पूरी न होने पर उससे मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने उसके ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता से उसके पति को विदेश भेजने के नाम पर मायके से 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। जिसकी शिकायत विवाहिता ने पुलिस को दी।
पुलिस में दर्ज शिकायत में गुरविंद्र कौर ने कहा कि उसकी शादी सुखदेव निवासी गुहला-चीका के साथ नवंबर 2013 को हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने कुछ दान-दहेज भी दिया था। बावजूद इसके उसका पति सुखदेव सिंह, सास गुरमीत कौर, ससुर महिंद्र सिंह, परमजीत कौर, दलेर सिंह, रिंपी, सत्तो, जोगिंद्र सिंह व जीतो उसे अपने मायके से एक लाख रुपये कैश लाने के लिए परेशान करने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार अगस्त 2015 में उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी मांग पूरी न होने के चलते उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद से वह अपने मायके में ही रहने लगी थी। लेकिन बाद में सितंबर 2019 को पंचायत में उसके ससुराल के लोग उसे दोबारा दहेज के लिए तंग न करने का आश्वासन देकर ससुराल ले गए थे, लेकिन कुछ दिन के बाद वह लोग उसे दोबारा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार 20 अक्टूबर 2019 को उपरोक्त लोगो ने उसे जान से मारने की नियत से बुरी तरह से मारपीट कर उसके पति को विदेश भेजने के एवेज में 10 लाख रुपये कैश या फिर जमीन का हिस्सा लेने की बात कहकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद एक पंचायत भी हुई, लेकिन उपरोक्त लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। जिसके शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर ससुराल के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।