फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   All wards of the city, and will Ckack sector, Kurukshetra

शहर के सभी वार्ड और सेक्टर होंगे चकाचक

Fri, 30 Sep 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Fri, 30 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
All wards of the city, and will Ckack sector, Kurukshetra
शहर के सभी वार्ड और सेक्टर होंगे चकाचक - फोटो : Amar Ujala
 शहर के सभी वार्डों और सेक्टरों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत प्रत्येक वार्ड की प्रत्येक गली से गंदगी एकत्र करने के लिए डंपरों का शेड्यूल और टाइम टेबल तैयार किया जाएगा। इतना नहीं नवरात्र को लेकर पिपली से भद्रकाली मंदिर तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नप के 3 जेई को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 25 नए डंपर शीघ्र ही हाई पावर परचेज कमेटी खरीदेगी।
विज्ञापन


विधायक सुभाष सुधा ने वीरवार को नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा शहर की गंदगी को डंप करने की अस्थायी व्यवस्था गांव मथाना की जमीन पर की गई है। नप कर्मचारियों ने सेक्टर-13 से सफाई व्यवस्था का अभियान शुरू कर दिया है। किसी कर्मचारी के खिलाफ रिश्वत मांगने या अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


10 करोड़ से चमकाई जाएंगी हुडा की सड़कें
विधायक ने कहा कि शहर के सभी सेक्टरों की सड़कों को चकाचक करने के लिए 10 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे शीघ्र ही मुख्यमंत्री से पारित करवाया जाएगा। उन्होंने रेलवे रोड पर परशुराम चौक से छठी पातशाही तक सिक्स लेन बनाने की योजना पर दुकानदारों से एक स्थानीय निजी होटल में बैठक की। इसमें सड़क के दोनों तरफ नाले का नवनिर्माण करने, एलईडी लाइट लगाने, पौधरोपण करने और सड़क को सिक्स लेन बनाने की योजना को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसी टीवी और एलईडी लाइटें लगेंगी
पिपली से लेकर थर्ड गेट तक करीब 15 जगहों पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे और इस प्रोजेक्ट पर कुल 15 लाख का अनुमानित खर्च आएगा। नगर परिषद कार्यालय के हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं 25 डंपर खरीदने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उधर, सलारपुर रोड के बीचोबीच डिवाइडर बनाकर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को डिवाइडर बनाने और नप अधिकारियों को एलईडी लाइटें लगवाने के निर्देश दिए हैं।


पुराने बस स्टैंड के पास बनेगा मदन लाल ढींगड़ा पार्क
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पुराने बस स्टैंड के पास मदन लाल ढींगड़ा पार्क को लखनऊ के शहीदी पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाना चाहिए। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों को योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सेक्टर पांच व ज्योतिसर में नए बस शेल्टर बनाए जाएंगे। उधर, नप के कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार को निर्देश दिए हैं कि बाहरी मोहल्ला के बाहर नप की जमीन पर अवैध कब्जों को रोका जाए और इस जमीन पर पार्क या फिर बच्चों के खेलने के लिए स्टेडियम बनाया जाए। इसके लिए मौके का मुआयना कर शीघ्र योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed