फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   All the branches of Linda Nala and Saraswati are being repaired

Kurukshetra News: लिंडा नाला और सरस्वती के सभी शाखाओं को किया जा रहा दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
All the branches of Linda Nala and Saraswati are being repaired
कुरुक्षेत्र। गांव सिरसला में  रेलवे पुल के नीचे निरीक्षण करते एससी अरविंद कौशिक व एक्सईएन नवतेज
कुरुक्षेत्र। लिंडा नाला सहित सरस्वती के सभी शाखाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। पिछले तीन साल से सरस्वती में लगातार पानी चलने से किसानों को बहुत बड़ा फायदा हुआ है। सरस्वती विकास बोर्ड डिप्टी चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच ने कहा कि सरस्वती बोर्ड मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में निरंतर सरस्वती नदी में पानी बहाव के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से सरस्वती निकलती है, उस क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है कि पिछले तीन वर्षों से घटता हुआ वाटर लेवल अब रुक गया है और कई जगह ऊपर भी आ गया है। ऐसे में किसानों को अपने सबमर्सिबल पंपों में लेवल के पाइप भी डालने नहीं पड़े हैं। अब लिंडा नाला सहित सरस्वती की अन्य शाखाओं को भी रिवाइव करने का प्लान पर काम चल रहा है। सिरसला गांव के रेलवे पुल के पास जहां प्राचीन समय में लिंडा नाला चलता था और शाहाबाद के नीचे से सारा पानी लेकर खानपुर होते हुए रेलवे लाइन सिरसला और धीरपुर के पास से होते हुए एसवाईएल नरवाना ब्रांच के साइफन के नीचे सरस्वती में मिलता था। इसकी वजह से इस क्षेत्र के किसानों को कभी भी फ्लड से नुकसान नहीं होता था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले सीजन से ही सरस्वती बोर्ड ने इस क्षेत्र का सर्वे शुरू कर दिया था और इसको मूर्त रूप देने के लिए प्लानिंग की जा रही है। किसानों में इसको लेकर उत्साह है, क्योंकि यह भी आने वाले समय में इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। इस मौके पर एससी अरविंद कौशिक व एक्सईएन नवतेज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed