फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   All officers should be serious in resolving complaints: Deputy Commissioner

शिकायतों का निपटान करने में सभी अधिकारी बरतें गंभीरता : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
All officers should be serious in resolving complaints: Deputy Commissioner
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने निर्देश दिए कि अलग-अलग माध्यमों से आने वाली शिकायतों का निपटान करने में सभी अधिकारी गंभीरता बरतें। जिस विभाग की शिकायत पर कोई प्रगति नहीं होगी, उस विभाग के एचओडी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी, सीपीजीआरएएमएस और जनसंवाद की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की पोर्टल पर डिटेल जानकारी अपडेट करें, ताकि शिकायतें दोबारा ओपन न हों। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के रिमार्कस स्पष्ट न होने के कारण लंबित शिकायतों की संख्या ज्यादा है। इनको कम करने के लिए जांच रिपोर्ट भरकर विस्तृत जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि अब तक समाधान शिविर में 8011 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 5346 शिकायतों का समाधान कर दिया गया। समाधान शिविर से संबंधित दस्तावेज को चेक करने के बाद 2349 शिकायतों को रिजेक्ट कर दिया गया है, क्योंकि इन शिकायतों में संबंधित दस्तावेज पूरे नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएम विंडो से संबंधित अब तक 12109 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 11878 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है, जबकि 97 शिकायतें ओवरड्यू हैं और 134 शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जन संवाद में 512 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें 119 इन एक्शन हैं और 75 शिकायतें ओवरड्यू हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया ग्रीवेंस में 68 शिकायतें हैं। इससे संबंधित उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जल्द से जल्द सोशल मीडिया ग्रीवेंस से संबंधित समस्याओं का समाधान करें और उसकी एटीआर भी पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि सीपीजीआरएएमएस से संबंधित 12 शिकायतें लंबित हैं जिसका समाधान भी समय रहते करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed