{"_id":"658898694fc2159968095598","slug":"aiimss-research-center-will-be-built-in-khotpura-27-model-schools-will-be-built-in-panipat-rural-kurukshetra-news-c-244-1-pnp1001-11224-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खोतपुरा में बनेगा एम्स का रिसर्च सेंटर, पानीपत ग्रामीण में बनेंगे 27 मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खोतपुरा में बनेगा एम्स का रिसर्च सेंटर, पानीपत ग्रामीण में बनेंगे 27 मॉडल स्कूल
विज्ञापन
पानीपत। विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को पानीपत ग्रामीण विधानसभा के निजामपुर व भैंसवाल गांव में पहुंची। यहां ग्रामीणों के साथ संवाद किया और उनको सरकार की योजनाओं की बारीकी से जानकारी दी। अधिकारियों ने पात्रों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया। इसके अलावा उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित किया।
मुख्यातिथि पानीपत ग्रामीण हलका विधायक महीपाल ढांडा रहे। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा भ्रष्टाचार को खत्म करने व देश को विकसित बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन है। 2047 तक पूरी दुनिया देखेंगी भारत की मजबूती का नजारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्णय लिया है कि हर घर में नल से जल की व्यवस्था हो, कोई भी घर गैस कनेक्शन से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि जन संवाद में जो समस्याएं पहुंचती हैं उनका एक महीने में निदान निश्चित है।
उन्होंने कहा कि समस्त रोगों की जांच के लिए खोतपुरा गांव में एम्स रिसर्च सेंटर बनाएगी। इसको लेकर काम चल रहा है। यहां जांच निशुल्क रहेगी। उन्होंने कहा कि पानीपत ग्रामीण हलके के 27 स्कूलों को मॉडल बनाया जाएगा। इस दिशा में भी काम किया जा रहा है। यहां बच्चों को आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। उनके अभिभावकों को भी ऑनलाइन शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने यहां विकसित भारत को बनाने की ग्रामीणों को शपथ दिलाई व विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस मौके पर डीडीपीओ सुमित चौधरी, तहसीलदार कैलाश, जिला मत्स्य अधिकारी भीम सिंह, सरपंच सत्यवान व जिला बागवानी अधिकारी सार्दुल शंकर मौजूद रहे।