फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ahilyabai's birth anniversary celebrated in Geeta Kanya Vidyalaya, talent search program also organized

Kurukshetra News: गीता कन्या विद्यालय में मनाई अहिल्याबाई की जयंती, प्रतिभा खोज कार्यक्रम का भी आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai's birth anniversary celebrated in Geeta Kanya Vidyalaya, talent search program also organized
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दौरान नृत्
कुरुक्षेत्र। विद्या भारती हरियाणा एवं हिंदू शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संचालित गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में को प्रतिभा खोज का आयोजन किया गया। इसी दौरान प्राचार्य सुमन बाला, आचार्यों तथा विद्यार्थियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर लोकमाता अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

प्रतिभा खोज का उद्देश्य बालक बालिकाओं में रचनात्मकता एवं प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना था। इस तरह के आयोजन छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता की वृद्धि में अहम भूमिका निभाते हैं। इस शो में कुल 33 बालक बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतिभा खोज में नृत्य, गीत, कविता, योग, पजल गेम का प्रदर्शन किया l बालिकाओं में अलग ही उत्साह एवं हर्षोल्लास दिखाई दिया। छात्र-छात्राओं ने भोजन मंत्र के साथ सहभोज किया।
विज्ञापन

प्राचार्या सुमन बाला ने ग्रीष्म अवकाश के करणीय कार्यों के बारे में बताया। विद्यार्थी अवकाश काल के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं नैतिक दायित्व को पूरा करने के लिए एक समय सारणी बनाएं। उन्होंने लोक माता अहिल्याबाई की महानता के बारे में भी बताया इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कलेर, उपाध्यक्ष जितेंद्र जांगड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी, प्रबंधक बलबीर प्रकाश, सदस्य डॉ सौरभ त्रिखा व डॉ राजेश अग्रवाल, महिला प्रतिनिधि अंजलि शर्मा, प्रांत प्रतिनिधि संजय चौधरी, एवं प्रधानाचार्य सुमन बाला ने सभी को अहिल्याबाई होल्कर जयंती की शुभकामनाएं दी l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed