फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Agrawal Vaishya Samaj will honor 11 thousand elders, Kurukshetra

अग्रवाल वैश्य समाज 11 हजार बुजुर्गों को करेगा सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Agrawal Vaishya Samaj will honor 11 thousand elders, Kurukshetra
अग्रवाल वैश्य समाज की बैठक में हिस्सा लेते पदाधिकारी एवं सदस्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज ने एक दिन में 11 हजार बुजुर्गों को सम्मानित करने की योजना बनाई है। संस्था का यह प्रयास लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के लिए है।
इसी कड़ी में अग्रवाल वैश्य समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक एक होटल में शुक्रवार को प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में कुरुक्षेत्र में 21 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक रत्न सम्मान समारोह आयोजित करने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश महासचिवसिंगला ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक रत्न सम्मान समारोह के अंतर्गत हर विधानसभा क्षेत्र में 100 से अधिक बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। इस तरह राज्य में 11 हजार बुजुर्गों को सम्मानित करने के लक्ष्य के साथ लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने का प्रयास है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। जिला संयोजकों की नियुक्तियों के साथ पंजीकरण भी प्रारंभ हो चुके हैं। यह आयोजन अनूठा व ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि प्रदेश की 90 की 90 विधानसभाओं में एक साथ एक समय पर प्रत्येक विधानसभा स्तर पर 100 से अधिक संख्या में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान दिया जाएगा। सम्मान के लिए आयु निर्धारण 70 वर्ष या उससे अधिक का रखा गया है। 70 वर्ष से कम या फिर मरणोपरांत ये सम्मान नहीं दिया जाएगा। इस बैठक में उमेश गर्ग, दिनेश सिंघल, सचिन सिंगला, विनय गुप्ता, जंग बहादुर सिंगला, मुनीष मित्तल, कपिल मित्तल, अजय गुप्ता, योगेश गर्ग, शुभम गोयल, गौरव मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed