फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Agrasen Public School won in the national group singing competition.

Kurukshetra News: राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में अग्रसेन पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Agrasen Public School won in the national group singing competition.
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी। संवाद
कुरुक्षेत्र। सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की शाखा द्वारा विद्या भारती के सभागार में राष्ट्रीय समूहगान हिंदी व समूह गान संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 17 विद्यालयों ने हिन्दी समूह गान और 15 स्कूलों ने संस्कृत गीत में प्रस्तुतियां दी। राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता हिंदी में अग्रसेन पब्लिक स्कूल प्रथम, निकेतन आवासीय विद्यालय द्वितीय और बीआर इंटरनेशनल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। जबकि यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सांत्वना पुरस्कार जीता। वहीं राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता संस्कृत में भी अग्रसेन पब्लिक स्कूल प्रथम, सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल द्वितीय और मिलेनियम स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। जबकि बीआर इंटरनेशनल स्कूल ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। शाखा के संरक्षक रतन चंद सरदाना ने सभी स्कूलों का इस आयोजन में सम्मिलित होने पर आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस मौके पर हरविंदर बंसल सुरेश सैनी, रूबल शर्मा, अरविंद सिंगल, किरण आंगरे, रमेश गुलाटी जिला, हरविंदर बंसल, अतुल गोयल, डॉ. जवाहर लाल, डॉ. स्वरित शर्मा, डॉ. हरि प्रकाश, डॉ. संजय शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed