फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Aggarwal Vaishya community paid tribute to OP Jindal

Kurukshetra News: अग्रवाल वैश्य समाज ने ओपी जिंदल को किया नमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Aggarwal Vaishya community paid tribute to OP Jindal
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी), अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन एवं अग्रोहा धाम वैश्य समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्टील मैन ओपी जिंदल की 20 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि ओपी जिंदल लौह पुरुष थे व कर्मवीर थे। उनका व्यक्तित्व धार्मिक, सामाजिक एवं दानी का रहा है। वो सब कुछ थे। एक सच्चा, ईमानदार, भारतीय, व्यापारी, जो एक आदर्श पुत्र, पति व पिता थे। वो सबका था, हमारा था और हम सबका चिरकाल तक रहेगा।
विज्ञापन

सिंगला ने कहा कि स्टील मैन ओपी जिंदल मशीनों से बात करते थे। वे वास्तव में कमाल के समाज को प्रेरणा देने वाले इंसान थे। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के कुरुक्षेत्र जिला प्रधान अशोक गुप्ता ने भी साथियों सहित श्रद्धांजलि अर्पित की। अग्रवाल वैश्य समाज के कुरुक्षेत्र जिला प्रधान अशोक गर्ग ने कहा कि ओपी जिंदल उद्योगपति ही नहीं, वो इंजीनियर भी थे, संघर्षशील सिंह पुरुष थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वो कार्यकर्ताओं के प्रति आदर भाव रखने वाले, अनूठे जनसेवक थे। इस अवसर पर समाज सेवी सेवानिवृत्त प्राध्यापिका मंजू बाला सिंगला, कपिल मित्तल, संजीव गर्ग, विजय गर्ग, जंग बहादुर सिंगला, विनय गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद बंसल, अजय गुप्ता, सचिन सिंगला, निशी गुप्ता, विपिन गर्ग, सुमित गर्ग, योगेश गर्ग इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed